Srinagar Baramulla Highway : श्रीनगर बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग के रिंग रोड से बड़ी खबर आ रही है, सुरक्षा बलों ने आज श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग रिंग रोड हाजीवारा पायिन पर एक संदिग्ध वस्तु देखी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने तुरंत इलाके को घेर लिया है और आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए हैं। पुलिस की एक टीम बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंच चुकी है और वस्तु की जांच कर रही है।
Srinagar Baramulla Highway : मिली संदिग्ध वस्तु
आज सुबह गश्त के दौरान सुरक्षाबलों को हाईवे के किनारे एक संदिग्ध पैकेट दिखाई दिया। खतरे की आशंका को देखते हुए जवानों ने बिना देरी किए मोर्चा संभाला और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे पर दोनों ओर से ट्रैफिक को पूरी तरह रोक दिया गया, जिसके कारण वाहनों की हाईवे पर लंबी कतार लग गई।
संभाला परिस्थिति को
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध वस्तु दिखने की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए। मौके पर पुलिस की संयुक्त टीम के साथ बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा।
बता दें, सुबह बारामुला हाइवे पर ब्राउन कलर का संदिग्ध सूटकेस मिला, इस के बाद फोर्स ने इलाके घेर लिया और आने जाने के रास्ते को रोक दिया। BDS टीम ने बम निरोधक दस्ते ने तकनीकी बारीकियों को ध्यान में रखते हुए सूटकेस की जांच की और फिर उसे एक सुरक्षित धमाके (Controlled Blast) के जरिए उड़ा दिया। इस पूरे मामले को सफलतापूर्वक संभाल लिया गया।
यह भी पढ़ें – बांगलादेश में हिन्दू एसआई संतोष की हत्या का आरोपी मेहदी हसन क्या भारत में है?


Download Android App
Download iOS App




