New Baggage Rules 2026 India: भारत सरकार ने एयरपोर्ट पर कस्टम प्रक्रिया को आसान बनाने और यात्रियों को बेवजह की परेशानी से राहत देने के लिए नए नियम 2026 लागू किए है। यह नए नियम विदेश से भारत आने वाले यात्रियों के लिए लागू किए हैं, जो 2 फरवरी 2026 से प्रभावी हो चुके हैं। यह नियम भारतीय नागरिकों के साथ-साथ विदेशी यात्रियों पर भी लागू होंगे। आइए जानते हैं इन नए नियमों की मुख्य बातें आसान शब्दों में।
New Baggage Rules 2026 India: ड्यूटी-फ्री सीमा में बढ़ोतरी

सबसे बड़ा बदलाव ड्यूटी-फ्री सामान की सीमा में किया गया है। अब विदेश से आने वाला यात्री अपने साथ 75,000 रुपये तक का सामान बिना किसी कस्टम ड्यूटी के ला सकता है। पहले यह सीमा 50,000 रुपये थी। इस बदलाव से उन लोगों को खास फायदा होगा जो विदेश से अपने परिवार या दोस्तों के लिए महंगे गिफ्ट, इलेक्ट्रॉनिक सामान या अन्य उपयोगी चीजें लेकर आते हैं। बढ़ी हुई सीमा के कारण अब ज्यादा मूल्य का सामान टैक्स दिए बिना लाया जा सकेगा।
Gold Allowance India 2026: सोने के गहनों के नियम हुए आसान

सोने के गहने लाने के नियमों में भी सरकार ने बड़ी राहत दी है। अगर कोई व्यक्ति एक साल या उससे अधिक समय तक विदेश में रहकर भारत लौट रहा है, तो उसके लिए सोना लाने के नियम पहले से सरल कर दिए गए हैं।
- अब सोने के गहनों के मामले में कीमत नहीं, बल्कि केवल वजन को आधार माना जाएगा।
- महिला यात्री 40 ग्राम तक सोने के गहने बिना टैक्स ला सकती हैं। वहीं पुरुष और बच्चों के लिए यह सीमा 20 ग्राम तय की गई है।
- तय वजन सीमा के अंदर सोना लाने पर कोई कस्टम ड्यूटी नहीं देनी होगी।
- पहले वजन के साथ-साथ कीमत भी देखी जाती थी, जिससे कई बार भ्रम की स्थिति बन जाती थी। अब केवल वजन की शर्त होने से प्रक्रिया आसान हो गई है।
Airport Customs India 2026: नए नियमों का उद्देश्य

- सरकार का मुख्य उद्देश्य एयरपोर्ट पर होने वाले विवाद और देरी को कम करना है।
- पुराने नियमों में सामान की कीमत और वजन दोनों की जांच होती थी, जिससे यात्रियों को लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था।
- अब नियम स्पष्ट और सरल कर दिए गए हैं। इससे कस्टम क्लीयरेंस जल्दी होगा और यात्रियों का समय बचेगा। यात्रा का अनुभव भी पहले से बेहतर होगा।
अन्य सामान के लिए ड्यूटी-फ्री सीमा
सोने के अलावा अन्य निजी सामान, जैसे गिफ्ट, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि के लिए भी टैक्स-फ्री सीमा तय की गई है। अलग-अलग श्रेणी के यात्रियों के लिए यह सीमा इस प्रकार है:
- भारतीय निवासी – 75,000 रुपये तक
- भारतीय मूल के पर्यटक – 75,000 रुपये तक
- विदेशी नागरिक (नॉन-टूरिस्ट वीजा) – 75,000 रुपये तक
- विदेशी पर्यटक – 25,000 रुपये तक
- क्रू मेंबर्स – 2,500 रुपये तक
इन सीमाओं के भीतर आने वाले सामान पर कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी।
यात्रियों के लिए क्या है फायदा?
- इन नए बैगेज नियमों से यात्रियों को कई फायदे मिलेंगे।
- ज्यादा मूल्य का सामान बिना टैक्स लाने की सुविधा।
- सोने के गहनों पर स्पष्ट और आसान नियम।
- कस्टम प्रक्रिया में कम समय और कम उलझन।
- एयरपोर्ट पर बेहतर और तेज अनुभव।
कुल मिलाकर, नए बैगेज नियम 2026 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए राहत भरे साबित होंगे। सरकार का यह कदम यात्रा को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App




