South Africa faces embarrassment against UAE: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में 18 फरवरी को ग्रुप-डी का मुकाबला खेला गया. जहां साउथ अफ्रीका के सामने यूएई की चुनौती थी. इस मैच को साउथ अफ्रीकी टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत लिया. अफ्रीका ने 40 गेंदें रहते ही 4 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. हालांकि एडेन मारक्रम की अगुवाई वाली टीम को यूएई के खिलाफ मुकाबले के दौरान शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ा. जिसकी क्रिकेट जगत में इस समय काफी चर्चाएं हो रही हैं.
South Africa faces embarrassment against UAE: यूएई के खिलाफ शर्मिंदा हुई साउथ अफ्रीका

यूएई के खिलाफ साउथ अफ्रीका को जीत दर्ज करने में कोई परेशानी नहीं हुई. पहले गेंदबाजी करते हुए उन्होंने अपने से कमजोर टीम को छोटे से स्कोर पर समेट दिया. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए लगभग 7 ओवर पहले ही मैच को अपनी झोली में डाल लिया. गेंदबाजी और बल्लेबाजी डिपार्टमेंट में वह अव्वल साबित हुई. मगर फील्डिंग में साउथ अफ्रीकी टीम की कलई खुल गई.
साउथ अफ्रीका को दुनिया की सबसे बेहतरीन फील्डिंग टीमों में गिना जाता है. विश्व क्रिकेट के दो सबसे बेहतरीन फील्डर जोंटी रोड्स और एबी डिविलियर्स भी इस टीम का हिस्सा रहे. हालांकि यूएई के खिलाफ उनकी फील्डिंग ऐसी रही मानों वो कोई नौसिखिया टीम हों. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका ने कुल 4 कैच छोड़े.

इसकी शुरुआत विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक ने की. उनके बाद जेसन स्मिथ ने बाउंड्री पर एक कैच टपकाया. वहीं एनरिक नॉर्खिया की इसके बाद बारी आई. जब उनके हाथों से गेंद छिटक गई. आखिर में ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश भी कैच छोड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हो गए. जिसके बाद डीकॉक विकेट के पीछे खड़े होकर मुंह छुपाने पर मजबूर हो गए. वहीं साउथ अफ्रीका के कोचिंग स्टाफ से जुड़े तमाम सदस्यों के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी.
इसके बाद जब आखिर में कॉर्बिन बॉश की गेंद पर जेसन स्मिथ ने मुहम्मद अरफान का कैच लपका, तब कप्तान एडेन मारक्रम हंसकर उनकी सराहना करते हुए नजर आए.
आठ अंक लेकर सुपर-8 में मारी एंट्री

इस मैच के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो टॉस हारकर पहले खेलने आई यूएई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 122 रन ही बना सकी. जिसे साउथ अफ्रीका ने 13.2 ओवर में ही बनाकर मैच जीत लिया. जिसके साथ उनके 8 अंक हो गए.
Read More: जेल में बंद इमरान खान की मदद के लिए आगे आए सुनील गावस्कर और कपिल देव, पाकिस्तान सरकार से की खास अपील


Download Android App
Download iOS App




