Kapil Dev Sourav Ganguly support Imran Khan: 1992 में पाकिस्तान को वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान इमरान खान इस समय जेल में बंद हैं। कभी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके इमरान 2023 से हिरासत में हैं। पहले उन्हें लाहौर से गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वे रावलपिंडी की आदियाला जेल में कैद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी सेहत लगातार गिर रही है। अब उनकी खराब हालत को लेकर विश्व क्रिकेट के कई दिग्गजों ने आवाज उठाई है।
Kapil Dev Sourav Ganguly support Imran Khan: 14 कप्तानों ने जताया समर्थन

इमरान खान के समर्थन में कुल 14 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को एक ईमेल भेजा है। इस सूची में भारत के दिग्गज कप्तान सुनील गावस्कर और कपिल देव का नाम भी शामिल है। इन पूर्व कप्तानों ने इमरान की जेल में स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए उनके साथ मानवीय व्यवहार की अपील की है।
अपने पत्र में दिग्गजों ने याद दिलाया कि इमरान खान सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि विश्व क्रिकेट के बड़े नामों में गिने जाते हैं। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 1992 का विश्व कप जीता और उन्होंने देश में क्रिकेट को नई पहचान दिलाई। पत्र में यह भी कहा गया कि इतने बड़े खिलाड़ी के साथ जेल में बुनियादी मानवीय सुविधाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए।

पूर्व कप्तानों ने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं:
1.इमरान खान को तुरंत बेहतर मेडिकल सुविधा दी जाए और उन्हें अपनी पसंद के विशेषज्ञ डॉक्टरों से इलाज की अनुमति मिले।
2.उन्हें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार सम्मानजनक और मानवीय कैद दी जाए, साथ ही परिवार और दोस्तों से मिलने की अनुमति दी जाए।
3.उन्हें निष्पक्ष और पारदर्शी कानूनी प्रक्रिया के तहत अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जाए।
गावस्कर और कपिल देव के अलावा माइकल एथर्टन, एलन बॉर्डर, माइकल बेयरली, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, किम ह्यूज, नासिर हुसैन, क्लाइव लॉयड और स्टीव वॉ जैसे दिग्गजों ने भी इस अपील पर समर्थन जताया है।
अब देखना होगा कि पाकिस्तान सरकार इस अंतरराष्ट्रीय अपील पर क्या रुख अपनाती है और इमरान खान को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।























