Indian girl in Epstein Files : अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट की तरफ से जारी किए गए एपस्टीन files से जुड़े डॉक्युमेंट्स जैसे जैसे खंगाले जा रहे हैं, वैसे वैसे नए खतरनाक खुलासे सामने आ रहे हैं। पूरी दुनिया में एपस्टीन फाइल्स के खुलासों ने हड़कंप मचा कर रख दिया है। अब नई जानकारी के अनुसार एपस्टीन files में एक भारतीय पीड़िता का नाम आया है। यानि एक भारतीय लड़की को भी एपस्टीन ने अपना शिकार बनाया था। ऐसा पहली बार हुआ है जब इन फ़ाइलों में किसी भारतीय पीड़िता का नाम सामने आया हो।
Indian girl in Epstein Files : ईमेल के जरिए जानकारी
यह जानकारी एक ईमेल के जरिए सामने आई है जिसमें अमेरिकी प्रशासन अधिकारियों के बीच संवाद है। इस मेल में भारतीय लड़की को खोजने और उसे न्याय देने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार यह मेल 13 जनवरी 2020 का है। इसमें भारत में मौजूद पीड़िता का पता और जानकारी जुटाने को कहा गया है, ताकी भारत स्थित अमेरिकी दूतावास के जरिए उससे संपर्क किया जा सके। यह ईमेल एपस्टीन की अगस्त 2019 में जेल में हुई मौत के बाद की है।
Epstein Files Big Reveal : क्या है मेल में

रिलीज दस्तावेजों में इस मेल का टाइटल ‘एपस्टीन विक्टिम्स’ है, हालांकि अधिकारियों के नाम और कुछ जानकारियां छुपाई गई हैं। इस मेल में दिखाई देता है कि किसकी तरफ से मेल किया गया है, किसे मेल किया जा रहा है और उस के साथ किन लोगों को CC में रखा गया है उन्हे हाइड कर दिया गया है।
इस मेल के सब्जेक्ट में एपस्टीन लिखा हुआ है और डेट सोमवार 13 जनवरी 2020 की दी गई है। ईमेल में न्यूयॉर्क क्राइम विक्टिम्स कम्पेनसेशन स्कीम का भी उल्लेख है. अधिकारियों ने मुआवजा आवेदन को आगे बढ़ाने और आवश्यक दस्तावेज एफबीआई को भेजने की बात कही थी. ईमेल में यह भी बताया गया कि पात्र पीड़ितों को इमरजेंसी विक्टिम असिस्टेंस के तहत थेरेपी सत्रों के लिए सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है. इससे संकेत मिलता है कि अमेरिकी एजेंसियां केवल कानूनी ही नहीं, बल्कि मनोवैज्ञानिक सहायता सुनिश्चित करने पर भी काम कर रही थीं.
Jeffrey Epstein Indian Victim : क्या है मामला

यह मेल चूंकि एपस्टीन की मौत के बाद का है तो समझा जा सकता है कि एपस्टीन की मौत के बाद पीड़ितों को लेकर कार्यवाही तेज होने लगी थी। बता दें, एपस्टीन की मौत जेल में अगस्त 2019 को हुई थी, उस पर नाबालिक लड़कियों के सैक्स ट्रैफ़िकिंग के आरोप थे। हालांकि एपस्टीन की मौत संदेहों के घेरे में थी। वह जेल में अपने ट्रायल के इंतजार में था। उसकी मौत को आत्महया करार दे दिया गया था।
बता दें इससे पहले भारत के कुछ हस्तियों का नाम एपस्टीन फाइल्स से जुड़ा है, इन नामों पर पहले ही विवाद चल रहा है, मगर इस बार यह नाम एक भारतीय पीड़िता से जुड़ा है जो एपस्टीन के घिनौने कारनामे को और भी संजीदा बना देता है।
यह भी पढ़ें – मॉस्को के एक हॉस्टल में लगी आग, जान बचाने की कोशिश में 6 लोग गंभीर रूप से घायल


Download Android App
Download iOS App




