‘भारत में जल्द लागू होगा इस्लामिक शरिया कानून’, Kerala Story 2 का ट्रेलर बना कॉन्ट्रोवर्शियल

Summary :

The Kerala Story 2 Trailer Release: साल 2023 में फिल्म‘द केरला स्टोरी’ को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी, जिसकी वजह से इस फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. इस फिल्म में धर्म परिवर्तन से जुड़ी कहानी दिखाई गई थी और अब करीब तीन साल के बाद उस फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होने जा रहा है. पहले पार्ट में कहानी का फोकस सिर्फ केरला पर था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है. क्योंकि ‘द केरला स्टोरी 2’ के ट्रेलर में दूसरे राज्यों की कहानी भी दिखाई जा रही है. हाल ही में…

The Kerala Story 2 Trailer Release: साल 2023 में फिल्म‘द केरला स्टोरी’ को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी, जिसकी वजह से इस फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. इस फिल्म में धर्म परिवर्तन से जुड़ी कहानी दिखाई गई थी और अब करीब तीन साल के बाद उस फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होने जा रहा है. पहले पार्ट में कहानी का फोकस सिर्फ केरला पर था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है. क्योंकि ‘द केरला स्टोरी 2’ के ट्रेलर में दूसरे राज्यों की कहानी भी दिखाई जा रही है. हाल ही में मेकर्स ने इस पिक्चर का ट्रेलर रिलीज किया है, जो कि तेजी से व्यूज बटोरता दिखाई दे रहा है.

The Kerala Story 2 Trailer Out: ट्रेलर में क्या है खास

ट्रेलर की शुरुआत में स्क्रीन पर लिखा आता है, “ये फिल्म कई सच्ची घटनाओं से प्रेरित है.” उसके बाद एक वॉयसओवर चलता है, जिसमें कहा जाता है, “इंशाअल्लाह, अगले 25 सालों में पूरा भारत एक इस्लामिक स्टेट होगा. और पूरे भारत में शरिया लागू होगा.” उसके बाद एक व्यक्ति पुलिस स्टेशन में शिकायत करते नजर आते है कि उनकी बेटी दिव्या अभी सिर्फ 16 साल की है. धर्म परिवर्तन कराकर उसकी शादी कराई जा रही है. हालांकि, उनके बेटी उनसे कहती हैं, “आप समझ नहीं रहे हैं पापा. मेरा रशीद ऐसा नहीं है.”

Upcoming Movie 2026: क्या होगी फिल्म की कहानी

The Kerala Story 2 Trailer Release
The Kerala Story 2 Trailer Release (Source: Social Media)

इसके बाद मध्यप्रदेश और केरल की कहानी दिखाई जाती है. जहां लड़कियां अपने परिवार से लड़कर जबरदस्ती इस्लाम धर्म के लड़कों के साथ शादी करती हैं. ट्रेलर के अनुसार लड़कियों को प्यार का झांसा देकर उनका धर्म बदलवाया जाता है और उन्हें जबरदस्ती बीफ खाने के लिए मजबूर करते हुए दिखाया गया है. ट्रेलर के आखिर में लिखा आता है, “इससे पहले कि आपकी बेटी उनका टारगेट बन जाए…” उसके बाद स्क्रीन पर फिल्म की रिलीज डेट लिखी आती है.

The Kerala Story 2 Trailer Release: ‘द केरला स्टोरी 2’ रिलीज डेट

The Kerala Story 2 Trailer Release
The Kerala Story 2 Trailer Release (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ‘द केरला स्टोरी 2’ इसी महीनें 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म के पहले पार्ट को सुदिप्तो सेन ने डायरेक्ट किया था. हालांकि, इस बार फिल्म को डायरेक्ट किया है कामाख्या नारायण सिंह ने. वहीं अगर स्टार कास्ट की बात करें तो उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा इसमें लीड रोल में हैं.

मन्नान शाह ने फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर दिया है और वहीं मनोज मुंतशिर ने लिरिक्स लिखे हैं. पहले पार्ट ने 15 करोड़ के बजट में बनकर वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रूपये कमाए थे, लेकिन अब ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या विपुल अमृतलाल शाह की ये नई फिल्म पहले पार्ट को टक्कर दे पाती है या नहीं.

Read More: Niharika Tiwari ने Splitsvilla X6 में खेला नया दाव, क्या ये बाकी कंटेस्टेंट्स पर पड़ेगा भारी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।