Niharika Tiwari ने Splitsvilla X6 में खेला नया दाव, क्या ये बाकी कंटेस्टेंट्स पर पड़ेगा भारी

Summary :

Niharika Tiwari And Sorab Bedi Dating Rumours: पॉपुलर टीवी रिएलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला का नया सीज़न, स्प्लिट्सविला 16 – प्यार या पैसा दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा चर्चित है. गॉसिपिंग का हॉट टॉपिक बनने वाले इस शो को महाबलीपुरम में शूट किया जा रहा है. इस सीज़न को सनी लियोन और करण कुंद्रा होस्ट कर रहे हैं और उर्फी जावेद के साथ निया शर्मा इस शो में गेस्ट अपीयरेंस देती दिखाई दे रही हैं. शो का प्रीमियर 9 जनवरी, 2026 को एमटीवी इंडिया पर शुरू हुआ और ये जियो हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीम के लिए एवेलेबल है.…

Niharika Tiwari And Sorab Bedi Dating Rumours: पॉपुलर टीवी रिएलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला का नया सीज़न, स्प्लिट्सविला 16 – प्यार या पैसा दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा चर्चित है. गॉसिपिंग का हॉट टॉपिक बनने वाले इस शो को महाबलीपुरम में शूट किया जा रहा है. इस सीज़न को सनी लियोन और करण कुंद्रा होस्ट कर रहे हैं और उर्फी जावेद के साथ निया शर्मा इस शो में गेस्ट अपीयरेंस देती दिखाई दे रही हैं. शो का प्रीमियर 9 जनवरी, 2026 को एमटीवी इंडिया पर शुरू हुआ और ये जियो हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीम के लिए एवेलेबल है.

स्प्लिट्सविला 16 के पहले एपिसोड में 32 कंटेस्टेंट शामिल हुए, जो प्यार, पैसा या दोनों की तलाश में विला के अंदर गए. लेकिन विला में जाने के बाद एक अनोखा सरप्राइज देते हुए मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स को दो ग्रुप्स में बांट दिया. पहला पैसा विला और दूसरा प्यार विला, जो इस सीज़न की थीम को भी दिखाता है. यानि कि कंटेस्टेंट को प्यार और पैसे में से किसी एक को चुनना होगा.

Splitsvilla 16 updates: लेटेस्ट एपिसोड में क्या हुआ?

Niharika Tiwari And Sorab Bedi Dating Rumours
Niharika Tiwari And Sorab Bedi Dating Rumours (Source: Social Media)

ऐसे में स्प्लिट्सविला के हाल ही के एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया. क्योंकि इस एपिसोड में निहारिका तिवारी पूरा पलटती दिखाई दीं. दरअसल एक टास्क के दौरान जहां कुछ कंटेस्टेंट्स ने खुद को सेफ करने का फैसला किया, तो वहीं निहारिका ने एक ऐसा कदम उठाया जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था और उनके इस कमद ने विला के अंदर की सिचुएशन को तुरंत ही बदल दिया. टास्क की शुरुआत से ही उनका निहारिका का कॉन्फिडेंस नजर आ रहा था और ये भी दिख रहा था कि वे सिर्फ कॉम्पटीशन नहीं कर रही थीं बल्कि और अपोनेंट को एक मैसेज दे रही थीं.

Niharika Tiwari in Splitsvilla 16: निहारिका ने खेला सबसे अलग दाव

Niharika Tiwari And Sorab Bedi Dating Rumours
Niharika Tiwari And Sorab Bedi Dating Rumours (Source: Social Media)

टास्क में निहारिका के सामने दो ऑप्शन रखे गए थे कि या तो वो पैसे को चुनकर वो सारा पैसा ले सकती है, या फिर वो अपने प्यार सौरव बेदी के साथ अपने रिश्ते को कायम रख सकती है. ऐसे में कहानी ने असली मोड़ तब लिया जब निहारिका ने अपने रिश्ते को लेकर एक चौंकाने वाला फैसला लिया और पैसे को छोड़ दिया.

ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल पनप रहा है कि क्या ये उनकी सोची-समझी प्लानिंग थी? या फिर इमोशन में बहकर लिया गया एक फैसला? यही वो सवाल है जिस पर फैंस के बीच गॉसिपिंग हो रही है. इसी के साथ निहारिका और सौरव बेदी के डेटिंग की खबरों को भी अलग से हवा मिल गई है.

Niharika Tiwari And Sorab Bedi Dating Rumours: क्या निहारिका ने खेला है गेम चेंजर मूव 

Niharika Tiwari And Sorab Bedi Dating Rumours
Niharika Tiwari And Sorab Bedi Dating Rumours (Source: Social Media)

सोशल मीडिया पर पहले से ही इस मूव को दो तरीके से देखा जा रहा हैं. कुछ लोग उन्हें “गेम चेंजर” कह रहे हैं, जबकि बाकियों का मानना ​​है कि उन्होंने खुद को खतरे में डाल लिया है. दोनों ही सिचुएशन में उन्होंने ये मास्टरस्ट्रोक खेला है और इस सीज़न में एक बेहतरीन कंटेंडर के रूप में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है.

अब सबकी निगाहें अगले एपिसोड पर टिकी हैं और सबके मन में एक ही सवाल है कि क्या ये साहसिक कदम उनकी सिचुएशन को मजबूत करेगा? या फिर ये उल्टा पड़ जाएगा और विला में उसके खिलाफ माहौल बन जाएगा? लेकिन भले ही चाहे कुछ भी हो ऐसे में एक बात तो तय है कि खेल अब और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है.

Read More: बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर पिटी ‘Tu Yaa Main’, मेकर्स की उम्मीदों पर फिरा पानी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।