ये मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके का है जहाँ गुरुवार को एक विवाद को लेकर व्यक्ति ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। आपको बता दे कि दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि रात करीब 8.45 बजे डाबरी थाने में हत्या की एक घटना की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने देखा, रेनू नाम की महिला को उसके घर के पास गोली लगी थी और वह मृत पाई गई।
अधिकारी ने आगे कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। हमने एक संदिग्ध की पहचान कर ली है। प्रथम दृष्टया यह व्यक्तिगत विवाद लग रहा है, हालांकि हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



