आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा।सिसोदिया को शनिवार दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही CBI सिसोदिया की कस्टोडियल रिमांड की मांग करेगी। CBI सूत्रों ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि जनवरी में उन्होंने सिसोदिया के कार्यालय से एक कंप्यूटर जब्त किया था। जांच में पता चला कि कंप्यूटर से फाइलें और अन्य डेटा डिलीट कर दिए गए हैं।CBI ने तब हटाए गए फाइलों को प्राप्त करने के लिए कंप्यूटर को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में भेजा था। अब एफएसएल ने उन्हें रिपोर्ट देकर कंप्यूटर से डिलीट की गई फाइल को बरामद कर लिया है।

दरअसल, दिल्ली सरकार ने 17 नवंबर 2021 को नई आबकारी नीति लागू किया था। उस वक्त मनीष सिसोदिया आबकारी मंत्री भी थे। सिसोदिया पर आरोप है कि उन्होंने नई आबकारी नीति के माध्यम से अपने करीबी शराब कारोबारियों का फायदा पहुंचाया और इसके बदले रिश्वत ली। 22 जुलाई, 2022 को दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव की रिपोर्ट के आधार पर सिसोदिया पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और जांच के लिए CBI को पत्र लिखा। 17 अगस्त 2022 को सीबीआई ने नई आबकारी नीति में धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के आरोप में मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों पर केस दर्ज किया था।


Download Android App
Download iOS App



