आग पर तुरंत एक्शन लेगी ‘फायर बाइक’: वाटर सिलेंडर और आधुनिक उपकरणों से होगी लैस, ट्रैफिक में भी नहीं थमेगी रफ्तार

Summary :

Delhi Fire Bike Service: राजधानी की तंग गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में छोटी आग लगने की घटनाओं पर तेजी से काबू पाने के लिए दिल्ली फायर सर्विस अब हाईटेक बनने जा रही है। इसी महीने विभाग के बेड़े में 20 अत्याधुनिक फायर बाइक शामिल की जाएंगी। इसके लिए करीब 3.35 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। इस पहल का उद्देश्य उन इलाकों में तुरंत राहत पहुंचाना है, जहां बड़ी दमकल गाड़ियां संकरी गलियों और भारी ट्रैफिक के कारण समय पर नहीं पहुंच पातीं। अधिकारियों के अनुसार, पुरानी दिल्ली, शाहदरा, करोल बाग और कई अनधिकृत कॉलोनियां लंबे समय…

Delhi Fire Bike Service: राजधानी की तंग गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में छोटी आग लगने की घटनाओं पर तेजी से काबू पाने के लिए दिल्ली फायर सर्विस अब हाईटेक बनने जा रही है। इसी महीने विभाग के बेड़े में 20 अत्याधुनिक फायर बाइक शामिल की जाएंगी। इसके लिए करीब 3.35 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। इस पहल का उद्देश्य उन इलाकों में तुरंत राहत पहुंचाना है, जहां बड़ी दमकल गाड़ियां संकरी गलियों और भारी ट्रैफिक के कारण समय पर नहीं पहुंच पातीं। अधिकारियों के अनुसार, पुरानी दिल्ली, शाहदरा, करोल बाग और कई अनधिकृत कॉलोनियां लंबे समय से दमकल विभाग के लिए चुनौती बनी हुई हैं। आग लगने की घटनाओं में शुरुआती कुछ मिनट बेहद अहम होते हैं, लेकिन ट्रैफिक जाम और रास्तों की कमी के चलते राहत कार्य में अक्सर देरी हो जाती है। ऐसे में फायर बाइक तेजी से घटनास्थल पर पहुंचकर छोटे स्तर की आग पर काबू पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। ये अत्याधुनिक बाइक फायर फाइटिंग उपकरणों से लैस होंगी, जिससे छोटी आग की घटनाओं को तुरंत नियंत्रित किया जा सकेगा और बड़े हादसों की संभावना को कम किया जा सकेगा।

हर बाइक पर 20 लीटर क्षमता के सिलेंडर होंगे तैनात

दमकल विभाग के एडिशनल पीआरओ राजेंद्र अटवाल के अनुसार, प्रत्येक फायर बाइक को खास तौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि वह मौके पर पहुंचते ही तुरंत कार्रवाई कर सके। हर बाइक पर 10-10 लीटर के दो फायर सिलेंडर लगाए जाएंगे, यानी कुल 20 लीटर क्षमता के साथ ये वाहन शुरुआती आग बुझाने में सक्षम होंगे। ये सिलेंडर वाटर मिक्स्ड होंगे जिसमें पानी और सीओटू मिक्स होगा। इसके अलावा, बाइकों में आधुनिक फायर फाइटिंग उपकरण, होज पाइप, बेसिक फायर सेफ्टी टूल्स और अन्य आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध होंगे। इन उपकरणों की मदद से छोटी से मध्यम स्तर की आग को शुरुआती चरण में ही नियंत्रित किया जा सकेगा, जिससे स्थिति बिगड़ने से पहले ही उस पर काबू पाया जा सके।

फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में करेंगी काम

दमकल विभाग के अधिकारियों का मानना है कि ये फायर बाइक आपात स्थिति में ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ की अहम भूमिका निभाएंगी। जैसे ही आग लगने की सूचना मिलेगी, ये बाइक पारंपरिक दमकल गाड़ियों से पहले घटनास्थल पर पहुंचकर आग को फैलने से रोकने का काम शुरू कर देंगी। इन बाइकों की सबसे बड़ी ताकत उनकी तेज रफ्तार और संकरी जगहों तक पहुंचने की क्षमता है। जहां बड़ी दमकल गाड़ियां ट्रैफिक या तंग गलियों के कारण नहीं पहुंच पाती हैं, वहां ये बाइक आसानी से रास्ता बना लेंगी। खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों और बेहद संकरी गलियों में, जहां दोपहिया वाहन तक निकालना मुश्किल होता है, वहां ये फायर बाइक राहत पहुंचाने में बेहद कारगर साबित होंगी।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।