“मैं मां हूं, बेटे के हत्यारे को फांसी मत देना…”, बंगाल में Suvendu Adhikari के PA चंद्रनाथ की हत्या, मृतक की मां ने की ये मांग

Summary :

Suvendu Adhikari PA Murder Update: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बीजेपी नेता के शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या से सियासी माहौल गरमा गया है। चुनाव नतीजे आने के 48 घंटे के अंदर हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अब चंद्रनाथ की हत्या पर उनकी मां हासिरानी रथ की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख जताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मैं एक मां हूं, इसलिए मैं नहीं चाहती कि दोषियों को फांसी हो। Suvendu Adhikari PA Murder Update: धमकी दी गई…

Suvendu Adhikari PA Murder Update: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बीजेपी नेता के शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या से सियासी माहौल गरमा गया है। चुनाव नतीजे आने के 48 घंटे के अंदर हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अब चंद्रनाथ की हत्या पर उनकी मां हासिरानी रथ की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख जताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मैं एक मां हूं, इसलिए मैं नहीं चाहती कि दोषियों को फांसी हो।

Suvendu Adhikari PA Murder Update: धमकी दी गई थी

Suvendu Adhikari PA Murder Update
Suvendu Adhikari PA Murder Update (Source: Social Media)

मृतक की मां हसीरानी रथ के अनुसार, यह हत्या साजिश की वजह से हुई है। उन्होंने यह सब इसलिए किया क्योंकि बीजेपी सत्ता में आ गई है। हमारे प्रदेश अध्यक्ष और नेता बार-बार राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने की बात कह रहे हैं। लेकिन सत्ताधारी पार्टी के लोग भड़काऊ टिप्पणियां कर रहे थे कि 4 मई के बाद दिल्ली के लोग हमें नहीं बचा पाएंगे और उन्होंने 4 तारीख के बाद वही कर दिखाया।

Also Read: ओवरटेक किया, कार रोकी, तड़ातड़ दागी 10 राउंड गोलियां, शुभेंदु के PA चंद्रनाथ की हत्या, जानें कैसे हुआ हमला

ये सब TMC की रची हुई कहानियां हैं- मृतक की मां

मृतक की मां ने कहा कि अगर मेरे बेटे की मौत किसी हादसे में हुई होती, तो मुझे इतना दुख नहीं होता। जिस तरह से बदमाशों ने मेरे तड़पा-तड़पाकर मारा, ये सब TMC की रची हुई कहानियां हैं। जब से जब से शुभेंदु बाबा ने ममता बनर्जी को हराया है, तब से मेरे परिवार को ऐसे ही खतरे का सामना करना पड़ रहा है।

Suvendu Adhikari PA Murder: यह एक पूर्व नियोजित हत्या है- शुभेंदु अधिकारी

Suvendu Adhikari PA Murder
Suvendu Adhikari PA Murder (Source: Social Media)

आपको बता दें कि शुभेंदु अधिकारी के पीए चन्द्रनाथ रथ पर मध्यमग्राम के पास गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात पर प्रतिक्रिया देते हुए शुभेंदु अधिकारी ने बोला कि यह एक पूर्व नियोजित हत्या है, और डीजीपी ने भी यही कहा है। दो-तीन दिन तक रेकी की गई और हत्या की पूरी योजना बनाई गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हम गहरे शोक में हैं और इस घटना की निंदा करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं। दिल्ली के हमारे पूरे नेतृत्व ने इस बारे में जानकारी ली है।

Also Read: ओवरटेक किया, कार रोकी, तड़ातड़ दागी 10 राउंड गोलियां, शुभेंदु के PA चंद्रनाथ की हत्या, जानें कैसे हुआ हमला

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।