ओवरटेक किया, कार रोकी, तड़ातड़ दागी 10 राउंड गोलियां, शुभेंदु के PA चंद्रनाथ की हत्या, जानें कैसे हुआ हमला

Summary :

Suvendu Adhikari PA Shot Dead: बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। आगजनी, तोड़फोड़, हत्या के साथ ताबड़तोड़ गोलियां भी चल रही है। इसी बीच भबानीपुर सीट से ममता बनर्जी को हराने वाले BJP उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बता दें कि देर रात PA चंद्रनाथ अपनी कार में सवार थे और ड्राइवर कार को चला रहे थे तभी हमलावर ने कार को ओवरटेक करके तड़ातड़ 10 राउंड गोलियां दाग दी जिसमें 5 गोलियां PA चंद्रनाथ के सीने में जा लगी। Suvendu Adhikari PA Shot Dead:…

Suvendu Adhikari PA Shot Dead: बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। आगजनी, तोड़फोड़, हत्या के साथ ताबड़तोड़ गोलियां भी चल रही है। इसी बीच भबानीपुर सीट से ममता बनर्जी को हराने वाले BJP उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बता दें कि देर रात PA चंद्रनाथ अपनी कार में सवार थे और ड्राइवर कार को चला रहे थे तभी हमलावर ने कार को ओवरटेक करके तड़ातड़ 10 राउंड गोलियां दाग दी जिसमें 5 गोलियां PA चंद्रनाथ के सीने में जा लगी।

Suvendu Adhikari PA Shot Dead: चंद्रनाथ की कार को ओवरटेक किया

suvendu adhikari pa shot dead
suvendu adhikari pa shot dead (Source: Social Media)

शुभेंदु के PA चंद्रनाथ की हत्या के बाद बंगाल में माहौल गर्म हो गया है। बताया जा रहा है कि यह हमला योजना के तहत किया गया था। जहां चंद्रनाथ की कार के पीछे एक कार लगातार पीछा कर रही थी और इसी कार ने चंद्रनाथ की कार को ओवरटेक किया जिससे ड्राइवर ने कार की स्पीड को स्लो कर दिया तभी बाइक सवार बदमाशों ने करीब से ताबड़तोड़ गोलियां दागी दी। इस दौरान चंद्रनाथ के सीने, पेट और सिर में गोलियां लगीं और उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

Also Read: ‘मतगणना में हो सकती है हेर-फेर…’, काउंटिंग में संविदा कर्मचारियों की तैनाती पर सुवेंदु अधिकारी ने जताई चिंता, चुनाव आयोग से की अपील

टीएमसी ने कड़ी निंदा की

टीएमसी ने घटना की त्वरित कार्रवाई और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच की मांग करते हुए कहा कि हम आज रात मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की क्रूर हत्या की कड़ी निंदा करते हैं, साथ ही पिछले तीन दिनों में भाजपा समर्थित उपद्रवियों द्वारा कथित तौर पर किए गए हिंसा की घटनाओं में तीन अन्य टीएमसी कार्यकर्ताओं की हत्या की भी निंदा करते हैं, जबकि आदर्श आचार संहिता लागू है।

Suvendu Adhikari PA Murder Case: घटनास्थल से जिंदा कारतूस बरामद

Suvendu Adhikari PA Murder Case
Suvendu Adhikari PA Murder Case (Source: Social Media)

पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिद्ध नाथ गुप्ता ने बताया कि मध्यग्राम के पास घटना स्थल से जिंदा कारतूसों के साथ-साथ खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं। शुरू कर दी है। अपराध में इस्तेमाल की गई कार जब्त कर ली गई है, लेकिन खबर है कि नंबर प्लेट फर्जी है और उसके साथ छेड़छाड़ की गई है। घटनास्थल से जिंदा कारतूस और खाली कारतूस बरामद किए हैं। चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सबूतों की जांच चल रही है। आगे की जांच जारी है।

Suvendu Adhikari PA Murder Case: पूर्व नियोजित हत्या

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह एक पूर्व नियोजित हत्या है, और डीजीपी ने भी यही कहा है। दो-तीन दिन तक रेकी की गई और हत्या की पूरी योजना बनाई गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हम गहरे शोक में हैं और इस घटना की निंदा करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं। दिल्ली के हमारे पूरे नेतृत्व ने इस बारे में जानकारी ली है।

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने मृतक के परिवार और पुलिस से बात की है। विभिन्न नेता और चुने हुए विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से यहां आए हैं। पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं और वे जांच करेंगे। यह 15 साल के महा-जंगल राज का नतीजा है। भाजपा यहां के गुंडों का सफाया करने का अभियान शुरू करेगी।

ALSO READ: हिंसा की आग में सुलगा बंगाल, आसनसोल से 200 उपद्रवी गिरफ्तार, जरूरत पड़ने पर कर्फ्यू लगाने के निर्देश

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।