दिल्ली में आग लगने की घटनाएं कुछ ही महीनों से बढ़ती जा रही हैं। यह घटना पंजाबी बाग इलाके के एक रेस्तरां की बताई जा रही हैं। जहां व्यापक भीषण आग लग गई । दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों के मुताबिक आग के कारण अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
एक बजकर 35 मिनट पर आग मिलने की सूचना मिली
दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘हमें अपराह्न करीब एक बजकर 35 मिनट पर पंजाबी बाग में क्लब रोड पर ट्रॉय लाउंज एवं बार में आग लगने की सूचना मिली।

दमकल की गाडियां तुरंत घटना स्थल पर पहुंची
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।’’अतुल गर्ग के मुताबिक आग भीषण होने के कारण बाद में दमकल की नौ और गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।उन्होंने कहा कि दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

Download Android App
Download iOS App