देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। दिल्ली -एनसीआर का हाल भी कुछ ऐसा ही है। पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई है। कई जगहों पर सितंबर के महीने में कोहरा होने लगा है। जिसके कारण विजिबिलिटी पर भी असर होने लगा है। दिल्ली के रिंग रोड, सदर पटेल मार्ग ,अक्षरधाम आदि कई इलाकों में कोहरे की चादर अभी से नजर आने लगी है। इसी दौरान विजिबिलिटी 500 मीटर से भी कम हो गई है।
आपको बता दें कि पिछले तीन दिनों से दिल्ली में बारिश हुई है।जिसके कारण यातायात भी प्रभावित हो गया। कई जगहों पर पानी भर गया। जिसकी वजह से पैदल चलने वालों को भी बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, मौसम काफी अच्छा हो गया और दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली। इतने दिन से हो रही बारिश कि वजह से तापमान में कमी आई। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अभी कुछ और दिनों तक दिल्ली में बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है। कई इलाकों में तेज बारिश होने के आसार है। इसके साथ ही कई जगहों पर बदल छाए रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



