Delhi Government AI Initiative: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने जनता के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए है। अब राजधानी में IT क्षेत्र को विस्तार देने, AI आधारित नए विचार, अनुसंधान और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा जिनका उद्देश्य युवाओं को रोजगार देना और AI, IT क्षेत्रों में निवेश को बढ़ाना शामिल है।
दो AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का फैसला
नए विचार और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय मिशन के तहत दो AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का फैसला लिया है। इन्हें स्थापित करने से दावा किया जा रहा है कि रोजगार के नए अवसर मिलेंगे साथ ही अगले चार साल में लगभग 90100 स्टार्टअप, 7 हजार से अधिक युवाओं को ट्रेनिंग और एक हजार से अधिक रोजगार के नए अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है।
रोजगार के नए अवसर
स्टार्टअप को बढाना और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के साथ ही हर केंद्र को 20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएघी साथ ही नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय द्वारा 40:40:20 योगदान मॉडल पर आधारित होगा। इस जरूरी कदम से स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिलेगा और तकनीक से नागरिकों के जीवन में सुधार लाने में मदद मिलेगी।
AI में निवेश
इस दौरान दिल्ली के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली AI में निवेश करने के बाद भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। यह दोनों सेंटर हाई टेक तकनीक,स्टार्टअप के साथ ही शहर की जनता के जीवन को बेहतर बनाने के लिए भी मदद करेंगे।
ALSO READ: दिल्ली में हीटवेव से बचने के लिए CM रेखा गुप्ता ने की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को दिए निर्देश


Download Android App
Download iOS App




