दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल डेंगू की रोकथाम के लिए लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दस सप्ताह के अभियान की शुरुआत आज से करेंगे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
पिछले साल ‘दस हफ्ते, दस बजे दस मिनट’ अभियान को कई हस्तियों और सरकारी अधिकारियों का समर्थन मिला था। दिल्ली सरकार की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि छह सितंबर से शुरू होने वाला अभियान हर रविवार को जारी रहेगा। वक्तव्य के अनुसार मुख्यमंत्री रविवार की सुबह 10 बजे अभियान की शुरुआत करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



