लॉकडाउन की तरह सतर्कता बरतें लोग तभी रुकेगा कोरोना संक्रमण : CM गहलोत

Summary :

शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में लॉकडाउन नहीं है लेकिन आमजन को लॉकडाउन की तरह व्यवहार करते हुए पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत है तभी कोरोना वायरस संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सकेगा।

राजस्थान में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप लगातार बरकरार है। राज्य में कोरोना संक्रमितों और मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी मद्देनजर के शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में लॉकडाउन नहीं है लेकिन आमजन को लॉकडाउन की तरह व्यवहार करते हुए पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत है तभी कोरोना वायरस संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सकेगा। 
गहलोत मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन में इस महामारी का भय खत्म होने से लोगों ने लापरवाही बरतना शुरू कर दिया है। संक्रमण को रोकने के लिए बचाव के उपायों पर अधिक ध्यान देना होगा। 
गहलोत ने कहा कि संक्रमण से लोगों का जीवन बचाने में आक्सीजन की उपलब्धता काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों सहित अन्य जिला अस्पतालों में आक्सीजन बेड बढ़ाने के साथ ही हाई फ्लो आक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। 

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 41 लाख के करीब, ब्राजील को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंचा भारत

Desk Team