राजधानी दिल्ली में आज सुबह गांधी नगर मार्केट में भीषण आग लग गई। आग ने छह दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने पर पास में मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की 21 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं। साथ ही पुलिस, स्थानीय व्यापारी और प्रशासन भी आग को आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, गांधी नगर की मार्किट में सुबह लगभग 7:45 बजे आग लगी। जिसके बाद मार्किट में अफरा-तफरी मच गई। वही, अभी तक आगजनी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। मार्किट में कपड़े की दुकान होने के कारण आग तेजी से फैलती गई। आग इतनी भयानक लगी कि आस-पास की दुकानों में भी फैल गई। बता दें कि गांधी नगर मार्केट कपड़ों की मार्केट के नाम से जानी जाती है।

पुलिस ने बताया कि जिस दुकान में आग लगी थी वो धागे की दुकान थी। अधिक माल होने के कारण तीन मंजिला दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह साफ नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



