टीवी जगत का सबसे मशहूर धारावाहिक ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा का किरदार निभाकर मशहूर हुई अभिनेत्री श्वेता तिवारी भले ही इन दिनों लाइम लाइट से दूरी बनाए हुए हो,लेकिन वह अपनी निजी बातों को लेकर एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

खबरों की मानें तो श्वेता तिवारी ने अपने दूसरे पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। जिस वजह से पुलिस ने इस मामले के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अब अभिनव को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इन सब बातों के बीच में कुछ खबरें ऐसी भी थी बताया जा रहा था कि अभिनव अपनी बेटी पलक के साथ मारपीट भी किया करते थे। इस मामले का खुलासा खुद श्वेता तिवारी की बेटी ने किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस पूरे वाक्या को बयां किया है।

पहले पिता को हुई बेटी की चिंता…
बता दें कि श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी को अपनी बेटी के साथ हुई मारपीट की खबर सुनने के बाद चिंता में आ गए हैं उन्होंने फौरान अपनी बेटी पलक और श्वेता से संपर्क किया है और इस मामले पर राजा चौधरी ने अपना बयान दिया है।

सूत्रों के अनुसार जब इस बारे में राजा चौधरी से सवाल-जवाब किए गए तो उन्होंने कहा कि वो इस बात से काफी ज्यादा दुखी हो गए हैं। उन्होंने कहा मुझे मीडिया के माध्यम से ही इस बारे में जानकारी हासिल हुई है। राजा चौधरी ने आगे कहा मैं अपनी बेटी पलक के संपर्क में हूं, आज सुबह ही मेरी बात हुई। उसने कहा चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है ,मै ठीक हूं। एक पिता के तौर पर मेरे लिए यह बहुत परेशान करने वाली बात है।

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपने पूर्व पति राजा के साथ हमेशा से ही सुर्खियों में बनी रही है। इन्होंने 19 साल की उम्र में राजा चौधरी के साथ शादी रचाई थी। 2 साल बाद श्वेता ने अपनी बेटी पलक को जन्म दिया। इसके बाद से ही दोनों के बीच में झगड़ा होना शुरू हो गया था।

श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा एंव मारपीट करने का आरोप लगाया था। साथ में उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने बेटी की हत्या करने की कोशिश करी थी। राजा न सिर्फ श्वेता के साथ मारपीट करते थे बल्कि वह बेटी पलक की भी पिटाई करते थे।

जब श्वेता ने बिग बॉस सीजन 2 में हिस्सा लिया तो उन्होंने बताया था कि राजा अक्सर शराब के नशे में देर रात घर आकर उनके साथ बदतमीजी किया करते थे।

इतना ही नहीं श्वेता ने अपनी शादी को जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बताई। इसके बाद उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया था। श्वेता और राजा चौधरी का रिश्ता 9 साल कायम रहने के बाद साल 2007 में इनका तलाक हो गया था।


Download Android App
Download iOS App



