नई दिल्ली : रक्षा बंधन प्यार का त्योहार है, इस त्यौहार को देखते हुए दिल्ली के सभी बाजार स्टाइलिश राखियों ने सजे हुए हैं। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 15 अगस्त को होने के कारण राखियों में भी विशेष वैराइटी दिख रही है। कुछ बाजारों में ऐसी राखियों भी आई हैं जिसमें तिंरगे को उकेगा गया है जबकि कई जगहों पर कश्मीरी रंग भी दिखाया गया है। सदर बाजार के व्यापारियों का कहना है कि इस त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।
भारी संख्या में महिलाएं राखियां खरीदने के लिए बाजार में पहुंच रही हैं। व्यापारियों की माने तो समय के साथ-साथ अब रक्षा सूत्र का ट्रेंड और स्टाइल भी बदलने लगा है। लोग वर्तमान में चल रहे डिमांड के अनुसार ही राखियां तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दिनों नाम वाली राखी, लैदर की राखी, फोटो लगी राखी की मांग काफी ज्यादा है। लोग पहले ही ऐसी राखियों के लिए ऑडर दे चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



