दिल्ली सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले, LG ने दी मंजूरी

Summary :

Delhi IAS Transfer 2026: दिल्ली सरकार के सर्विस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शुक्रवार क़ो कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की गई हैं। उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी आदेशों के तहत सचिव स्तर सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने की कोशिश की गई है। जारी आदेश के तहत प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार सचिव स्तर सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के अंतर्राज्यीय…

Delhi IAS Transfer 2026: दिल्ली सरकार के सर्विस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शुक्रवार क़ो कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की गई हैं। उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी आदेशों के तहत सचिव स्तर सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने की कोशिश की गई है। जारी आदेश के तहत प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार सचिव स्तर सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के अंतर्राज्यीय तबादले

जिसमें पीडब्ल्यूडी, विधायी कार्य, आई एंड एफ सी, जल एवं गुरुद्वारा चुनाव के सचिव पद पर कार्यरत आईएएस राजीव शुक्ला को पुडुचेरी स्थानांतरित किया गया है। वहीं आईएएस विवेक अग्रवाल को एमसीडी से जम्मू-कश्मीर भेजा गया है। इसी क्रम में आईएएस अनूप ठाकुर को भी पुडुचेरी स्थानांतरित किया गया है। जबकि अतिरिक्त सचिव (गृह विभाग) आईएएस सौम्यकेतु मिश्रा को मिजोरम भेजा गया है। अतिरिक्त आयुक्त (डी एंड टी) आईएएस आशा चौधरी मल्होत्रा तथा एनडीएमसी में तैनात आईएएस विकास आहलावत का तबादला जम्मू-कश्मीर किया गया है। इसके अलावा डीटीएंडटीसी के आईएएस जीएम डी. कार्तिकेयन को चंडीगढ़ स्थानांतरित किया गया है।

उपराज्यपाल के नए सचिव की नियुक्ति और कार्यान्वयन

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आईएएस कौशल राज शर्मा को उपराज्यपाल दिल्ली के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। सर्विस विभाग के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जाता है कि प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।