Mehrauli Honey Trap Gang Busted: साउथ डिस्ट्रिक्ट के महरौली इलाके में हनी-ट्रैप के जरिए लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों को दबोच लिया गया और लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया गया। डीसीपी अनंत मित्तल के अनुसार, 13 अप्रैल को बदरपुर-महरौली रोड स्थित एक डीडीए पार्क के पास पेट्रोलिंग कर रहे हेड कांस्टेबल राजू सैनी और कांस्टेबल संजय को एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में मिला। पूछताछ में पीड़ित बैद्यनाथ कामत ने बताया कि एक युवती ने उसे इशारों से बुलाया और अपने झांसे में लेकर पार्क की दीवार के पास ले गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
इसी दौरान वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने चाकू की नोक पर उसका मोबाइल, बैग और नकदी लूट ली और फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और पीछा करते हुए एक आरोपी राहुल (29) को मौके से पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक बटनदार चाकू और 750 रुपये बरामद हुए। बाद में टेक्निकल सर्विलांस की मदद से बाकी दो आरोपी गुनगुन गांधी (22) और समीर (22) को 100 फीट रोड रेड लाइट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पीड़ित का रियलमी मोबाइल फोन, [Aadhaar Redacted] और अन्य सामान भी बरामद कर लिया।


Download Android App
Download iOS App




