Tara Apartments Murder Case Delhi: दिल्ली में देर रात डबल मर्डर से सनसनी मच गई है और अपार्टमेंट के लोगों में डर का माहौल है। बता दें कि शुक्रवार रात दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में एक अपार्टमेंट में हुए हिंसक हमले में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। आरोपी असद ने तारा अपार्टमेंट के O BLOCK के बाहर पिता-पुत्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी। एक ही अपार्टमेंट रहने वाले पड़ोसी ने क्यों दोहरी मर्डर की साजिश रची विस्तार से जानते है पूरा मामले के बारे में…
Tara Apartments Murder Case Delhi: सीआर पार्क में मर्डर

17 अप्रैल को रात लगभग 9:30 बजे पीएस सीआर पार्क को साकेत के एक अस्पताल से सूचना मिली, जहां घटना के बाद तीन व्यक्तियों को उनके रिश्तेदारों द्वारा भर्ती कराया गया था। पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि जांच के बाद दो पीड़ितों को मृत घोषित कर दिया गया। जांच करने पर डॉक्टरों ने 62 वर्षीय पिता राकेश सूद और 27 वर्षीय बेटे करण सूद को मृत घोषित कर दिया, जबकि चचेरे भाई राहुल को चोटें आईं और उनका इलाज चल रहा है।
यह घटना पुरानी रंजिश के कारण
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह घटना पुरानी रंजिश के कारण लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी” के कारण हुई थी। आरोपी असद, जो उसी अपार्टमेंट का निवासी है और जिसने पीड़ितों पर धारदार हथियार से हमला किया था, उसकी भी पहचान कर ली गई है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुरानी रंजीश के कारण अपने ही अपार्टमेंट के लोगों को मौत के घाट उतार दिया है जिससे पूरे अपार्टमेंट में सनसनी फैल गई है।
Delhi Murder Case: पिता और पुत्र की चाकू मारकर हत्या

एक पड़ोसी ने बताया कि एक पिता और पुत्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि पुलिस शुक्रवार को घटनास्थल पर अपनी जांच जारी रखे हुए थी। पड़ोसी ने कहा कि पुलिस यहां जांच कर रही है, और यह पता चला है कि एक पिता और पुत्र की हत्या कर दी गई है। उनकी चाकू से वार करके हत्या की गई है, और हत्या उनके पड़ोसी ने की है।
निवासी ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है संबंधित कानूनी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की आगे की जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App




