Delhi Jal Board Bill Login: दिल्ली जल बोर्ड की वेबसाइट पर मौजूद पोर्टल पर अब बिना लॉगइन किए उपभोक्ता अपनी डिटेल नहीं देख सकते है। जल बोर्ड ने पोर्टल पर मौजूद ‘नो योर केएनओ पोर्टल से जानकारी चुराकर लोगों के साथ ठगी करने के घटनाओं के सामने आने के बाद यह फैसला लिया है। ठगी करने के मामले आने के बाद अब दिल्ली जलबोर्ड ने अपने पोर्टल में बदलाव कर दिया है। पहले यह पोर्टल बिना लॉग इन के खुल जाता था जिससे कोई भी किसी भी उपभोक्ता की जानकारी देख सकता था। ठग इसी जानकारी के आधार पर लोगों को फोन कर खुद को जलबोर्ड का कर्मचारी बताकर पानी का कनेक्शन काटने की धमकी देते थे और पैसे तक वसूल लेते थे। अब जलबोर्ड ने इसमें बदलाव कर दिया है और नया अपडेट करते हुए पोर्टल पर लॉग इन करना अनिवार्य कर दिया है।
ओटीपी से लॉगइन करना जरूरी
दरअसल अब तक कोई भी दिल्ली जल बोर्ड के पोर्टल पर जाकर केवल एड्रेस डालकर किसी भी निवासी का नाम, मोबाइल नंबर व बिल की डिटेल देख सकता लेकिन अब पोर्टल पर लॉगइन को अनिवार्य कर दिया है। अब इस पोर्टल पर जानकारी देखने के लिए मोबाइल नंबर और ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड से लॉगइन करना जरूरी कर दिया गया है। दिल्ली जल बोर्ड ने अब इस व्यवस्था को स्थाई रूप से लागू कर दिया है।
साइबर सुरक्षा बढ़ाने के लिए उठाया कदम
उपभोक्ताओं की जरूरत को देखते हुए पोर्टल को बंद नहीं किया गया है। बल्कि केवल पंजीकृत उपभोक्ताओं को ही लॉगइन करने की अनुमति दी जा रही है। लॉगइन करने के बाद उपभोक्ता सिर्फ अपने ही कनेक्शन की जानकारी देख सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड ने साइबर सुरक्षा बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया है। अब जल बोर्ड पोर्टल पर कोई भी अनजान व्यक्ति किसी दूसरे का पानी का बिल या व्यक्तिगत जानकारी नहीं देख पाएगा। अब केवल पोर्टल पर केवल वही लोग जानकारी देख पाएंगे जो रजिस्टर्ड हैं। वे केवल अपने कनेक्शन के बारे में देख पाएंगे।


Download Android App
Download iOS App




