Delhi Jal Board Scam Alert: दिल्ली में साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए नये-नये तरीके अपना रहे हैं। साइब ठग दिल्ली जलबोर्ड के नाम का इस्तेमाल करके लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इन ठगों द्वारा फर्जी कॉल, एसएमएस और व्हाट्सएप संदेशों के जरिए उपभोक्ताओं पर तुरंत भुगतान का दवाब बनाया जा रहा है। जिसमें पानी का कनेक्शन काटने की धमकी दी जाती है। संदेश में उपभोक्ताओं को तुरंत भुगतान करने के लिए कहा जाता है, जिससे घबराकर लोग जल्दबाजी में गलत कदम उठाते हैं। इसको लेकर जल बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उसकी ओर से किसी भी तरह की सूचना केवल लिखित नोटिस या अधिकृत डिजिटल माध्यमों से ही जारी की जाती है। ऐसे में किसी भी अनजान संदेश पर भरोसा करना खतरे से खाली नहीं है।
उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज के आधार पर बिना जांच की कोई भुगतान न करें। इसके साथ ही अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा करने से बचें। यदि आपने ऐसा किया है तो यह जानकारी साइब ठगों का सबसे बड़ा हथियार बनती है। यदि किसी को इस तरह का कोई कॉल या संदेश प्राप्त होता है तो इसकी जानकारी तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर अधिकारिक वेबसाइट पर दें।
इससे न केवल आपकी सुरक्षा सुनिश्चित की बल्कि अन्य लोगों को भी शिकार होने से बचाया जा सकेगा। सभी उपभोक्ताओं को कहा गया कि वह किसी भी सूचना की सच्चाई जानने के लिए अपने संबंधित जेडआरओ कार्यालय, दिल्ली जलबोर्ड के अधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क कर सकते हैं। जल बोर्ड लोगों से कहा है कि वे सतर्क रहें और अफवाहों को रोकने में सहयोग करें।


Download Android App
Download iOS App




