Delhi: तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा होने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी के कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर में पूजा की। उनके साथ पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी थे। अपनी यात्रा से पहले, केजरीवाल ने कहा कि वह करोड़ों लोगों की प्रार्थनाओं और सुप्रीम कोर्ट के न्याय के साथ वापस आकर खुश हैं।
- जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद CM केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में पूजा की
- उनके साथ पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी थे
प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पार्टी कार्यालय जाएंगे CM
आप नेता गोपाल राय ने दौरे से पहले बताया, “CM यहां हनुमान जी से आशीर्वाद लेने आएंगे और फिर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पार्टी कार्यालय जाएंगे। वह दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली में दो रोड शो करके चुनाव अभियान को गति देंगे।” दक्षिणी दिल्ली में आप-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार सही राम हैं जिनका मुकाबला बीजेपी विधायक रामवीर बिधूड़ी से है।
सौरभ भारद्वाज ने दिया बयान
दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि केजरीवाल को झूठे मामले में जेल भेजा गया था। उन्होंने कहा, “जब अरविंद केजरीवाल को झूठे मामले में जेल में डाल दिया गया था, तब सुनीता केजरीवाल ने कहा था कि वह अरविंद केजरीवाल के साथ यहां हनुमान मंदिर आएंगी, उन्हें PMLA कोर्ट में 50 दिनों में जमानत मिल गई, जो एक चमत्कार।” दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल अपने परिवार और पार्टी नेताओं के साथ यहां आ रहे हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





