LPG के लिए नहीं भटकेंगे प्रवासी मजदूर, सरकार ने बढ़ाई उपलब्धता, सिलेंडरों के लिए दिल्ली में लगेंगे विशेष कैंप

Delhi LPG Special Camps

Delhi LPG Special Camps: दिल्ली सरकार ने प्रवासी मजदूरों को रसोई गैस की बेहतर सुविधा देने के लिए एक विशेष पहल शुरू करने का निर्णय लिया है। इस पहल के तहत 5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाई गई है ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद मजदूरों तक गैस की पहुंच सुनिश्चित की जा सके। भारत सरकार द्वारा प्रवासी मजदूर श्रेणी के तहत 5 किलो एफटीएल सिलेंडरों के आवंटन में 100 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी गई है। इसके बाद दिल्ली सरकार ने 7 अप्रैल 2026 के आवंटन आदेश के अनुसार इन सिलेंडरों की दैनिक उपलब्धता को 684 से बढ़ाकर 1,368 कर दिया है। इस फैसले से दिल्ली में प्रवासी मजदूरों को गैस सिलेंडर अधिक आसानी से और समान रूप से उपलब्ध हो सकेंगे।

गैस सिलेंडर प्राप्त करने में हो रही दिक्कत

इस बढ़े हुए आवंटन का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जिला मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उन इलाकों में विशेष कैंप लगाएं, जहां प्रवासी मजदूरों की संख्या अधिक है। जिन मजदूरों को गैस सिलेंडर प्राप्त करने में दिक्कत हो रही है, वे अपने क्षेत्र में कैंप लगवाने के लिए संबंधित डीएम कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

सिलेंडर के लिए लाभार्थियों को दिखाना होगा आधार कार्ड

ये विशेष कैंप तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) और उनके अधिकृत एलपीजी वितरकों के साथ मिलकर आयोजित किए जाएंगे, ताकि मजदूरों को सुविधा के साथ 5 किलो एफटीएल सिलेंडर उपलब्ध हो सके। सिलेंडर प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को भुगतान करना होगा और पहचान के लिए आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा, जिला प्रवर्तन टीमें इस पूरी प्रक्रिया में मांग का आकलन करने और वितरण की निगरानी करने का काम करेंगी, जिससे व्यवस्था पारदर्शी, व्यवस्थित और प्रभावी बनी रहे। दिल्ली सरकार की यह पहल अंतिम छोर तक सेवा पहुंचाने की व्यवस्था को मजबूत करने, गैस की उपलब्धता बढ़ाने और प्रवासी मजदूरों को समय पर आवश्यक रसोई ईंधन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Also Read: धागा, डाइंग और केमिकल के दामों में हुई करीब 30 फीसदी बढोतरी, 30 से 45 दिन पहले देने पड़ रहे ऑर्डर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।