सुख-समृद्धि और शीघ्र विवाह के लिए गुरुवार को कैसे करें भगवान विष्णु की पूजा? जानें विधि, मंत्र और जरूरी नियम

Summary :

Guruwar Vishnu Ji Puja Vidhi: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित है। इन दिन भक्त जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन व्रत रखने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। जिन लोगों की शादी में रुकावटें आ रही हैं, उन्हें यह व्रत जरूर करना चाहिए। इससे जल्दी शादी के योग बनते हैं और मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। आइए जानें की गुरुवार को विष्णु पूजन कैसे करना है। Guruwar Vishnu Ji Puja Vidhi: गुरुवार विष्णु पूजन विधि सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। नहाने के पानी…

Guruwar Vishnu Ji Puja Vidhi: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित है। इन दिन भक्त जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन व्रत रखने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। जिन लोगों की शादी में रुकावटें आ रही हैं, उन्हें यह व्रत जरूर करना चाहिए। इससे जल्दी शादी के योग बनते हैं और मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। आइए जानें की गुरुवार को विष्णु पूजन कैसे करना है।

Guruwar Vishnu Ji Puja Vidhi: गुरुवार विष्णु पूजन विधि

Guruwar Vishnu Ji Puja Vidhi
Guruwar Vishnu Ji Puja Vidhi (Source: Social Media)
  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी डालना शुभ होता है।
  • हाथ में गंगाजल या सागा जल लेकर व्रत का संकल्प करें।
  • पूजा घर को साफ करें और गंगाजल छिड़कें।
  • एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की फोटो या मूर्ति रखें।
  • भगवान को तिलक लगाएं और घी का दीपक जलाएं।
  • भगवान को पीले फूल और हल्दी वाले अक्षत चढ़ाएं।
  • चूंकि भगवान विष्णु को पीला रंग पसंद हैं, इसलिए भोग में चने की दाल, गुड़, पीली मिठाई या केला चढ़ाएं।
  • गुरुवार व्रत की कथा पढ़ें और आखिर में आरती करें।
  • पूजा के बाद भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है।

Guruwar Vishnu Ji Mantra: गुरुवार के खास मंत्र

  • ॐ विष्णवे नमः
  • ॐ बृं बृहस्पतये नमः
  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
  • ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्

Guruwar Vishnu Ji: क्या करें और क्या न करें?

Guruwar Vishnu Ji Puja Vidhi (1)
Guruwar Vishnu Ji Puja Vidhi (Source: Social Media)
  • केले के पेड़ की पूजा करें।
  • पीला अनाज, पीले कपड़े या हल्दी दान करें।
  • भगवान को पीले रंग की चीजें चढ़ाएं।
  • बाल और नाखून न काटें।
  • सिर और कपड़े न धोएं।
  • घर में पोछा न लगाएं।
  • व्रत में नमक का सेवन न करें।
  • किसी को अपशब्द न कहें।
  • तामसिक भोजन न करें।

यह भी पढ़ें-Akshaya Tritiya 2026: सिर्फ सोना खरीदना ही नहीं, इन 5 सस्ती चीजों से भी बरसेगी लक्ष्मी, जानें खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।