Delhi Mangolpuri Murder Case: दिल्ली के मंगोलपुरी से एक खौफनाक खबर सामने आई है। जहां एक पीजी के बेड बॉक्स में एक शादीशुदा महिला का डेड बॉडी मिला, इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, 35 वर्षीय महिला मंगलवार दोपहर अपने 22 साल के कथित बॉयफ्रेंड के साथ PG में आई थी, जहां उसकी जान ले ली गई। महिला की हत्या के बाद शव को बेड के बॉक्स में रखा गया। इस घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपी 22 वर्षीय युवक के साथ उसके 50 वर्षीय चाचा और 52 वर्षीय दोस्त को भी दबोचा है। दोनों युवक पर आरोपी की मदद करने का आरोप है।
Delhi Mangolpuri Murder Case: क्या है पूरी घटना?
इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22 साल के आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक महिला उसकी गर्ल फ्रेंड थी, आरोपी ने उसे इस लिए मारा क्योंकि महिला ने उसके चाचा (50) और उसके दोस्त (52) वर्षीय दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था।
पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय महिला का डेड बॉडी ‘पेइंग गेस्ट’ (पीजी) के बेड के बॉक्स में से मिला है और महिला के बॉडी पर कई जगह निशान है। उसे गला घोंट कर मारा गया है, इसकी आशंका है। 7 अप्रैल को मंगोलपुरी थाने में इस घटना की खबर मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आगे बताया कि मृतका की पहचान मंगोलपुरी निवासी के रूप में हुई।
Delhi Mangolpuri Murder Case: अब तक मामले में क्या-क्या हुआ?
अधिकारी ने आगे बताया कि शुरूआती जांच में पता लगा है कि महिला के आरोपी दीपक के साथ प्रेम संबंध थे। पुलिस ने आगे कहा 7 अप्रैल को विवाहित महिला PG में आई थी और शाम को उसकी मुलाकात आरोपी प्रेमी दीपक से हुई, जो खुद भी शादीशुदा है। दोनों करीब 60 मिनट तक एक कमरे में रहे।
आरोपी के जाने के बाद PG मालिक को शक हुआ और उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जांच के आधार पर, 8 अप्रैल को मंगोलपुरी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत, जिसमें हत्या की धारा भी शामिल है, एक मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले के सिलसिले में बुधवार को तीन आरोपियों मंगोलपुरी निवासी सुरेंद्र उर्फ बॉबी, जोगिंदर और दीपक (22) को गिरफ्तार किया गया।
ALSO READ: सीजफायर के बाद सोने के भाव में भारी उछाल, चांदी 2.60 लाख के पार, जानें अपने शहर का ताजा रेट


Download Android App
Download iOS App




