अभी हाल ही में दिल्ली में एमसीडी का चुनाव हुआ था जिसमें ‘आम आदमी पार्टी’ प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की थी। अब एमसीडी के मेयर तथा डिप्टी मेयर पद का चुनाव होना है, जिसके लिए शुक्रवार 6 जनवरी का दिन तय किया गया है। बता दें कि 6 सदस्यों का चुनाव होना है, जो 6 जनवरी को सिविक सेंटर में होगा। एमसीडी के मेयर चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पार्षदों को गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी
आपको बता दें कि शुक्रवार को एमसीडी के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थाई समिति के 6 सदस्यों का चुनाव होना है। इसे लेकर चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सबसे पहले एमसीडी चुनाव में जीते सभी पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके तुरंत बाद से ही मतपत्र के जरिए एमसीडी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी जो सुबह 11 बजे से होगी। सिविक सेंटर की चौथी मंजिल पर सदन परिसर में अधिकारियों, पार्षदों, सांसद और विधायक सहित 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। किसी भी पार्टी के पार्षद समर्थकों को परिसर में अंदर आने की अनुमति नहीं होगी।
चुनाव में 274 लोग ही वोटर होंगे
गौरतलब है कि एमसीडी चुनाव के 250 वाडरें पर हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 वाडरें पर जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही बीजेपी को इस चुनाव में महज 104 वार्ड पर जीत मिली थी। वोटिंग पार्षद जो वोट कर सकते हैं वह 250 चुने हुए पार्षद है। सांसदों में 7 लोकसभा सांसद, 3 राज्यसभा सांसद मनोनीत लोगों में 14 विधायक जो दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष की सहमति पर बनाए गए हैं। कुल मिलाकर कल होने वाले मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में 274 लोग ही वोटर होंगे।


Download Android App
Download iOS App



