Delhi Mein Barish Kab Hogi: दिल्ली में जल्द मानसून देगा दस्तक, बारिश और तेज हवाएं भीषण गर्मी से दिलाएंगे राहत, जानें 29 जून तक वेदर अपडेट

Summary :

दिल्ली में कुछ दिनों पहले बारिश और तेज आंधी ने मौसम का मिजाज बदल दिया था अब दिल्ली में  मानसून दस्तक देने वाला है। आसमान में लगातार बादलों और सूरज की लुकाछिपी का दौर जारी रहेगा। IMD ने बताया कि आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से मिलने की संभावना है। मानसून के एक्टिव होने से पहले हल्की बारिश, गरज-चमक और मानसूनी हवाओं का प्रभाव देखने को मिलेगा। जानते है Delhi Mein Barish Kab Hogi और  29 जून तक का वेदर अपडेट। Delhi Weather Today: बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार आज 27 जून को अधिकतम…

दिल्ली में कुछ दिनों पहले बारिश और तेज आंधी ने मौसम का मिजाज बदल दिया था अब दिल्ली में  मानसून दस्तक देने वाला है। आसमान में लगातार बादलों और सूरज की लुकाछिपी का दौर जारी रहेगा। IMD ने बताया कि आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से मिलने की संभावना है। मानसून के एक्टिव होने से पहले हल्की बारिश, गरज-चमक और मानसूनी हवाओं का प्रभाव देखने को मिलेगा। जानते है Delhi Mein Barish Kab Hogi और  29 जून तक का वेदर अपडेट।

Delhi Weather Today: बारिश की संभावना

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today (credit: social media)

मौसम विभाग के अनुसार आज 27 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। अगले दिन 28 जून को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन भी आसमान बादलों से ढका रहेगा और गरज-चमक की भी संभावना जताई गई है।

Delhi Monsoon Update: मानसून कब देगा दस्तक

29 जून को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा और दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। IMD के अनुसार अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। बता दें कि IMD ने 27 जून तक मानसून आने की संभावना जताई गई थी लेकिन अब जुलाई के पहले हफ्ते में दिल्ली में मानसून दस्तक दे सकता है।

Delhi NCR Weather Forecast: तापमान में गिरावट

Delhi NCR Weather Forecast
Delhi NCR Weather Forecast (credit: social media)

दिल्ली में अब भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है आने वाले दिनों में हल्की बारिश और तापमान में गिरावट दर्ज की गई जाएगी। IMD के अनुसार  अगले कुछ दिनों तक आसमान बादलों से ढ़का हुआ मिलेगा और हल्की धूप निकलने के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।