दिल्ली में आंधी-बारिश से मौसम हुआ ‘कूल-कूल’, जानें आपके इलाके में कब तक बरसेंगे बादल

Summary :

Delhi Mein Kab Hogi Baarish: दिल्ली में गुरुवार की दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कुछ इलाकों, खासकर पालम में हल्की बारिश दर्ज की गई है और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। पिछले एक-दो दिनों से राजधानी के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही थी, लेकिन आज बारिश के बाद बढ़ते पारे पर ब्रेक लगने की संभावना है। आपको बता दें कि गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आइए जानते हैं, आपके इलाके में कैसा रहने वाला है मौसम… Delhi Rain Alert: दिल्ली में कितने…

Delhi Mein Kab Hogi Baarish: दिल्ली में गुरुवार की दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कुछ इलाकों, खासकर पालम में हल्की बारिश दर्ज की गई है और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। पिछले एक-दो दिनों से राजधानी के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही थी, लेकिन आज बारिश के बाद बढ़ते पारे पर ब्रेक लगने की संभावना है। आपको बता दें कि गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आइए जानते हैं, आपके इलाके में कैसा रहने वाला है मौसम…

Delhi Rain Alert: दिल्ली में कितने दिन होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल राजधानी दिल्ली में बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। शनिवार को भी ऐसा ही कूल-कूल मौसम रहने की संभावना है। लेकिन IMD की तरफ से शनिवार के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Delhi Baarish: राजधानी में 60 की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

Delhi Mein Kab Hogi Baarish
Delhi Baarish (Image- Social Media)

बारिश के साथ-साथ दिल्ली में आज और कल 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गुरुवार को राजधानी का तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आपको याद हो कि मई की शुरुआत में लोगों को झुलसती गर्मी का सामना करना पड़ा था, लू के थपेड़े दोपहर के अलावा रात में भी सता रहे थे।

Update on Delhi Baarish: क्या है मौसम में बदलाव की वजह?

स्काईमेट के वाइस प्रेसिडेंट महेश पहलावत के मुताबिक, पाकिस्तान, हरियाणा और उत्तर-पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक नया पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके चलते गुरुवार, शुर्क्वार और शनिवार को दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।