नयी दिल्ली : शहर के एक मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार को सीआईएसएफ ने बैग में एक देसी पिस्तौल मिलने के बाद एक 22 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जामिया मिलिया इस्लामिया मेट्रो स्टेशन पर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। यहां जांच के दौरान स्कैनर के जरिये एक जवान को उसके बैग में हथियार के बारे में पता चला।
अधिकारियों ने बताया कि हथियार एक देसी पिस्तौल है। गिरफ्तार किये गये व्यक्ति ने कहा कि उसे नहीं पता कि पिस्तौल उसके बैग में कैसे आयी। उन्होंने बताया कि व्यक्ति जामिया नगर के बाटला हाउस इलाके का निवासी है। सीआईएसएफ ने उसे आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया।


Download Android App
Download iOS App



