होली के दिन दिल्ली मेट्रो की सेवाएं दोपहर ढाई बजे से होंगी शुरू: DMRC

Summary :

दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सोमवार, 29 मार्च को होली के मद्देनजर अपराह्न दो बजकर 30 मिनट से शुरू होंगी।

दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सोमवार, 29 मार्च को होली के मद्देनजर अपराह्न दो बजकर 30 मिनट से शुरू होंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। 
डीएमआरसी ने ट्विटर के माध्यम से यात्रियों को सूचित किया कि 29 मार्च को होली के दिन रैपिड मेट्रो एवं एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों पर अपराह्न दो बजकर 30 मिनट तक कोई सेवा उपलब्ध नहीं होगी। 

हालांकि, डीएमआरसी ने स्पष्ट किया कि अपराह्न ढाई बजे के बाद सभी स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेन की सेवा बहाल हो जाएगी। डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘‘मेट्रो रेल सेवा 29 मार्च को सभी लाइनों की टर्मिनल स्टेशन से अपराह्न 14:30 बजे शुरू होगी और इसके बाद से सामान्य सेवा उपलब्ध रहेगी।’’ 

Desk Team