15 अगस्त को सुबह 4 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, हर 30 मिनट में मिलेगी ट्रेन

Summary :

Independence Day : स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले विशेष अतिथियों, आमंत्रितों और आम यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) 15 अगस्त को सुबह चार बजे से मेट्रो सेवाएं शुरू करेगा। इस दिन मेट्रो सेवा नेटवर्क के सभी टर्मिनल स्टेशनों से शुरू होगी। सामान्य दिनों की तुलना में स्वतंत्रता दिवस पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिचालन व्यवस्था में विशेष बदलाव किया गया है। हर लाइन पर 30 मिनट के अंतराल में मिलेगी मेट्रो डीएमआरसी के अनुसार, नियमित समय-सारिणी के तहत सामान्य राजस्व सेवा शुरू होने तक सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेनें 30 मिनट के…

Independence Day : स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले विशेष अतिथियों, आमंत्रितों और आम यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) 15 अगस्त को सुबह चार बजे से मेट्रो सेवाएं शुरू करेगा। इस दिन मेट्रो सेवा नेटवर्क के सभी टर्मिनल स्टेशनों से शुरू होगी। सामान्य दिनों की तुलना में स्वतंत्रता दिवस पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिचालन व्यवस्था में विशेष बदलाव किया गया है।

हर लाइन पर 30 मिनट के अंतराल में मिलेगी मेट्रो

डीएमआरसी के अनुसार, नियमित समय-सारिणी के तहत सामान्य राजस्व सेवा शुरू होने तक सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेनें 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी। इसके बाद सभी कॉरिडोर पर निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार नियमित मेट्रो सेवाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को सार्वजनिक परिवहन की बेहतर सुविधा मिलेगी।

रक्षा मंत्रालय को 1.30 लाख विशेष क्यूआर टिकट

समारोह में आने वाले विशेष अतिथियों और आमंत्रितों के सुगम आवागमन के लिए डीएमआरसी ने रक्षा मंत्रालय को 1.30 लाख विशेष प्री-वेंडेड क्यूआर टिकट उपलब्ध कराए हैं। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी वैध भौतिक प्रवेश पत्र रखने वाले आमंत्रितों को निर्धारित मेट्रो स्टेशनों पर ये विशेष प्री-वेंडेड क्यूआर टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे।

लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट नजदीकी स्टेशन

स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल लाल किले के लिए लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन सबसे नजदीकी स्टेशन रहेंगे। विशेष क्यूआर टिकटों के माध्यम से की गई यात्रा का खर्च रक्षा मंत्रालय की ओर से डीएमआरसी को प्रतिपूर्ति किया जाएगा। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस) अनुज दयाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर यात्रियों और आमंत्रितों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष परिचालन व्यवस्था की गई है।

Sumant Chaudhary