4 अक्टूबर को होने वाली सिविल सर्विस की परीक्षा को लेकर दिल्ली मेट्रो ने रेल की सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू करने का ऐलान किया है। आपको बता दें डीएमआसी ने ट्वीट किया कि, ‘यूपीएससी की परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं 4 अक्टूबर को सभी लाइनों पर सुबह 6AM से शुरू की जाएंगी। यूपीएससी ने कोरोनोवायरस महामारी को देखते हुए प्रीलिम्स परीक्षा के लिए 72 सेंटर और 2,500 सब-सेंटर की विशेष व्यवस्था की है। कोरोना वायरस के चलते फिलहाल दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक के लिए उपलब्ध हैं।

कोरोना काल में इस साल 10 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है। जैसे कि हम जानते है कि देशभर के स्टूडेंट्स इस परीक्षा की तैयारी करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



