येलो लाइन की दिल्ली मेट्रो रेल सेवाओं में गुरुवार को देरी हुई, अधिकारियों ने सूचित किया। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के मुताबिक, कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय के बीच सेवाओं में देरी हुई है। डीएमआरसी ने ट्वीट किया, “येलो लाइन कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय के बीच सेवाओं में देरी होगी, अन्य सभी लाइनों पर सामान्य सेवा। बता दें कि देरी के कारण काम पर जाने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा, मेट्रों इतनी ज्यादा भरी थी कि लोग मेट्रों के गेट पर खड़े थे।
Normal services have resumed. https://t.co/BGtekqm1jG
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) April 27, 2023
इन जगहों के यात्रियों को होने वाली दिक्कत
येलो लाइन से लोग मेट्रो हुड्डा सिटी सेंटर, साकेत, एम्स, दिल्ली हाट, आईएनए, राजीव चौक, चांदनी चौक, कश्मीरी गेट, आजादपुर और रोहिणी सहित अन्य स्टेशनों से होते हुए समयपुर बादली तक जाती है. इससे लाखों लोग डेली यात्रा करते हैं. यात्री के लिहाज से येलो लाइन मेट्रो की दूसरी सबसे बड़ी व्यस्त लाइन है. यहां इस बात का भी जिक्र कर दें कि दिल्ली से गुरुग्राम जाने वाले ज्यादातर लोग दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन सेवा का ही इस्तेमाल करते हैं. यही वजह है कि गुरुवार को येलो लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई।



Download Android App
Download iOS App



