दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बयान के मुताबि,क सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को मंकीपॉक्स के सभी संदिग्ध मामलों को उनकी गंभीरता के अनुसार अधिसूचित करने और जिला निगरानी इकाइयों के समन्वय से उन्हें पृथकवास और प्रबंधन के लिए नामित अस्पतालों में भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं।वक्तव्य के मुताबिक, दिल्ली सरकार लगातार बदलती हुई स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है।सरकार ने लोगों से कहा है कि घबराने की कोई जरुरत नहीं है।विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, मंकीपॉक्स एक वायरल पशुजन्य बीमारी है जो जानवरों से मनुष्यों में फैलती है। इसके लक्षण चेचक के समान होते हैं
Delhi Monkeypox : दिल्ली में अब तक मंकीपॉक्स के पांच मामलों की पुष्टि हुई है – सरकार
Summary :
दिल्ली में अब तक मंकीपॉक्स के पांच मामलों की पुष्टि हो चुकी है। राज्य सरकार ने शनिवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।


Download Android App
Download iOS App



