डूब गई राष्ट्रीय राजधानी, सचिवालय पहुंचा यमुना का पानी, NDRF की टीमों ने संभाला मोर्चा

Summary :

Delhi NCR Rain News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अब पूरी तरह से डूब गई है। यमुना ने कई इलाकों को डूबा दिया है। लगातार हो रही भारी बारिश से लोग परेशान हैं। सड़कों का बुरा हाल है। नीचले इलाके पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं। वहीं रिहायशी इलाकों और यहां तक की श्माशान घाटों मेंं भी पानी घुस गया है। हालात इतने खराब है कि बाढ़ जैसे हालत से बचने के लिए जो राहत शिविर बनाए गए थे, वहां भी पानी घुस गया है। Yamuna River Water Level आज सुबह यमुना का जलस्तर 207.48 मीटर तक पहुंच गया है,…

Delhi NCR Rain News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अब पूरी तरह से डूब गई है। यमुना ने कई इलाकों को डूबा दिया है। लगातार हो रही भारी बारिश से लोग परेशान हैं। सड़कों का बुरा हाल है। नीचले इलाके पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं। वहीं रिहायशी इलाकों और यहां तक की श्माशान घाटों मेंं भी पानी घुस गया है। हालात इतने खराब है कि बाढ़ जैसे हालत से बचने के लिए जो राहत शिविर बनाए गए थे, वहां भी पानी घुस गया है।

Yamuna River Water Level

आज सुबह यमुना का जलस्तर 207.48 मीटर तक पहुंच गया है, जो 2013 के रिकॉर्ड स्तर को पार कर चुका है। हालात इतने खराब है कि बाढ़ जैसी हालातों से बचने के लिए जो राहत शिविर बनाए गए थे, वहां तक भी बारिश का पानी पहुंच गया है।

Delhi NCR Rain News
Delhi NCR Rain News

Delhi Rain Alert

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से बारिश जारी है। अब मौसम विभाग ने भी 6 सितंबर तक दिल्ली-एनसीआर में तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली पर बाढ़ का भी खतरा मंडरा रहा है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से लगभग 2 मीटर ऊपर पहुंच गया है। पंजाब में भी बाढ़ से बुरा हाल है।

Delhi Flood Alert

दिल्ली सचिवालय से लेकर कश्मीरी गेट तक सड़कें जलमग्न हो गई हैं। दिल्ली के सिविल लाइंस में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चल गए हैं। डीडीए के रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट का हिस्सा वासुदेव घाट लबालब भर गया है। यमुना का पानी रिंग रोड पर स्थित इस पार्क के प्रवेश द्वार तक पहुंच गया है। दिल्ली में यमुना बाज़ार, मजनू का टीला, कश्मीरी गेट, नजफगढ़ और वासुदेव घाट जैसे इलाकों में घरों तक पानी पहुंच गया है।

Delhi NCR Rain News

अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में अब तक 14,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं। एनडीआरएफ की टीमें जलमग्न इलाकों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य कर रही है।  एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसेन शाहेदी ने कहा कि हमारी टीमें हर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें- चिताओं का जलना भी मुश्किल, डूब गए श्मशान, जलस्तर ने तोड़ा 2013 का रिकॉर्ड

Neha Singh