Delhi Rain : झमाझम बारिश ने दी उमस भरी गर्मी से राहत, दिल्ली-एनसीआर में बरसे बादल

Summary :

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार दोपहर हुई बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार दोपहर हुई बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आस-पास के इलाकों में बादल बरसने के साथ ठंडी हवा चल रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। 
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़) नरवाना के आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ बारिश की संभावना जताई थी।


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज, 16 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जबकि  न्यूनतम तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 21 जुलाई तक ऐसा ही मिलाजुला मौसम बना रहेगा। वहीं, मानसून को दस्तक दिए एक पखवाड़े से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन दिल्ली झमाझम बारिश का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। 

Desk Team