Delhi में तूफान के साथ भारी बारिश! पालम में 92 KMPH की रफ्तार से चली हवाएं, IMD ने जारी किया Red Alert

Summary :

Delhi NCR Weather Alert: राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में मौसम अचानक बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर में जहां सुबह तेज धूप थी, वहां दोपहर के बाद तेज धूल भरी आंधी चल रही है। शहर के कुछ इलाकों में तेज आंधी चलने के बाद मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पालम इलाके में 92 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली, जिसकी वजह से सड़कों पर धुंध छा गई, चारों तरफ धूल ही धूल उड़ती नजर आई। कई इलाकों में आंधी के बाद बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई…

Delhi NCR Weather Alert: राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में मौसम अचानक बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर में जहां सुबह तेज धूप थी, वहां दोपहर के बाद तेज धूल भरी आंधी चल रही है। शहर के कुछ इलाकों में तेज आंधी चलने के बाद मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पालम इलाके में 92 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली, जिसकी वजह से सड़कों पर धुंध छा गई, चारों तरफ धूल ही धूल उड़ती नजर आई। कई इलाकों में आंधी के बाद बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

92 KMPH Winds in Delhi: दिल्ली में चली तूफानी हवाएं

दिल्ली में आई धूल भरी आंधी के बाद मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, आंधी के बाद अब राजधानी में गरज-चमक के साथ बारिश और 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। दोपहर करीब 2:30 बजे पालम इलाके में 92 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से हवाएं दर्ज की गईं।

IMD Weather Forecast: रोहतक के ऊपर बना बादलों का गुबार

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, रोहतक के ऊपर बादलों का एक नया और तेज कन्वेक्टिव क्लाउडमास बना है, जो तेजी से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है। बादलों के इस जोरदार गुबार के असर से दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही झमाझम बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।

Delhi NCR Storm: दिल्ली के इन इलाकों में होगी बारिश

दिल्ली में आज दोपहर के बाद मौसम अचानक बदल गया है। IMD के मुताबिक, दिल्ली के बवाना, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, सफदरजंग, लोधी रोड, बुद्ध जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक, आईटीओ, कालकाजी, तुगलकाबाद में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा हरियाणा के रोहतक, खरखोदा, पलवल एवं आस-पास के इलाकों में भी कुछ ही घंटों में मौसम बदलने वाला है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।