Delhi NCR Weather: मौसम का बदला मिजाज, लोगों को गर्मी से मिली बड़ी राहत, जानें कब तक रहेगा ये पल?

Summary :

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और दोपहर होते-होते कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होने लगी। खासकर नोएडा और उसके आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई, जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया। Delhi NCR Weather: गर्मी से मिली बड़ी राहत तेज बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों से झेल रहे गर्म और उमस भरे मौसम से लोगों को बड़ी राहत मिली है। बारिश के बाद वातावरण में ताजगी आ गई…

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और दोपहर होते-होते कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होने लगी। खासकर नोएडा और उसके आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई, जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया।

Delhi NCR Weather: गर्मी से मिली बड़ी राहत

तेज बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों से झेल रहे गर्म और उमस भरे मौसम से लोगों को बड़ी राहत मिली है। बारिश के बाद वातावरण में ताजगी आ गई और लोगों के चेहरे पर राहत दिखाई दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही 1 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया था, जिसमें गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई थी।

Delhi NCR Weather
Delhi NCR Weather

Aaj ka Mausam: हल्की सर्दी का अहसास

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को सितंबर की शुरुआत में ही हल्की सर्दी जैसा अनुभव होने लगा है। चिलचिलाती धूप और उमस से राहत पाने के बाद लोग काफी खुश नजर आए।

Delhi Rain: बारिश बनी परेशानी की वजह भी

जहां एक ओर बारिश ने गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर कई जगहों पर यह मुसीबत भी बन गई। नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली के कुछ हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया। इस कारण कई इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई और जगह-जगह लोग जाम में फंसे नजर आए। दोपहर के समय ही आसमान में गहरे बादल छा जाने से ऐसा लगा मानो शाम हो गई हो।

Delhi NCR Weather
Delhi NCR Weather

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की मानें तो 2 सितंबर को भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, इस दिन के लिए कोई विशेष चेतावनी नहीं दी गई है। वहीं, 3 सितंबर को फिर से तेज बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

Delhi NCR Weather
Delhi NCR Weather

एक हफ्ते तक रह सकता है सुहावना मौसम

आईएमडी के ताजा अनुमान के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह तक दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना बना रह सकता है। इस दौरान समय-समय पर हल्की या मध्यम बारिश होती रहेगी, जिससे तापमान में नमी बनी रहेगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 1 Sep: दिल्ली में आज रिकॉर्ड तोड़ बारिश, UP में अलर्ट जारी, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।