‘उन्होंने बहुत देर से यह कदम उठाया…’, ट्रंप का दावा भारत ने की टैरिफ घटाने की पेशकश!

Summary :

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका को बड़ी मात्रा में सामान बेचता है, लेकिन अमेरिका भारत को बहुत कम निर्यात कर पाता है। उन्होंने इसे एक “एकतरफा आपदा” बताया, जो सालों से जारी है। Donald Trump News: भारत को बताया अमेरिका का बड़ा सप्लायर ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि लोग इस बात से अनजान हैं कि अमेरिका भारत से बहुत अधिक माल खरीदता है, जबकि भारत अमेरिकी सामान नहीं…

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका को बड़ी मात्रा में सामान बेचता है, लेकिन अमेरिका भारत को बहुत कम निर्यात कर पाता है। उन्होंने इसे एक “एकतरफा आपदा” बताया, जो सालों से जारी है।

Donald Trump News: भारत को बताया अमेरिका का बड़ा सप्लायर

ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि लोग इस बात से अनजान हैं कि अमेरिका भारत से बहुत अधिक माल खरीदता है, जबकि भारत अमेरिकी सामान नहीं खरीदता। उनके अनुसार, भारत अमेरिका को बड़े पैमाने पर सामान भेजता है, लेकिन अमेरिका के उत्पादों की भारत में मांग कम है या उन पर भारी शुल्क लगाया जाता है।

Donald Trump News
Donald Trump News

Donald Trump Hindi News: आयात शुल्क को लेकर भारत पर निशाना

ट्रंप ने भारत पर दुनिया में सबसे ज्यादा इंपोर्ट टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इसकी वजह से अमेरिकी कंपनियों के लिए भारत में व्यापार करना काफी मुश्किल हो गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत ने अमेरिकी आयात पर अब अपने टैरिफ को खत्म करने की पेशकश की है, लेकिन उन्होंने इसे ‘बहुत देर से उठाया गया कदम’ बताया.

Amaerica News: रूस से भारत के रिश्तों पर भी टिप्पणी

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत द्वारा रूस से तेल और सैन्य उपकरण खरीदने पर भी आपत्ति जताई। उनका कहना है कि भारत रूस से भारी मात्रा में तेल और हथियार खरीदता है, लेकिन अमेरिका से बहुत कम। ट्रंप का मानना है कि इस तरह भारत अप्रत्यक्ष रूप से रूस को यूक्रेन युद्ध के लिए आर्थिक मदद दे रहा है।

Donald Trump News
Donald Trump News

ट्रंप ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ

27 अगस्त 2025 से ट्रंप प्रशासन ने भारतीय सामान पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क लागू किया है। इसमें 25% सामान्य शुल्क और 25% अतिरिक्त शुल्क शामिल है, जो रूस से तेल खरीदने के कारण लगाया गया है। इससे भारत के वस्त्र, गहने और समुद्री उत्पाद जैसे उद्योगों को नुकसान हुआ है, जो अमेरिकी बाजार पर निर्भर हैं।

Donald Trump News
Donald Trump News

भारत की प्रतिक्रिया: ‘अनुचित फैसला’

भारत ने अमेरिकी टैरिफ को अन्यायपूर्ण और अनुचित करार दिया है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत का रूस से तेल खरीदना देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए जरूरी है। भारत ने यह भी कहा कि जब अमेरिका और यूरोपीय देश खुद रूस से व्यापार कर रहे हैं, तो केवल भारत को क्यों निशाना बनाया जा रहा है?

भारत की रणनीति में बदलाव

ट्रंप की नीतियों के चलते भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव आया है। पहले दोनों देश रणनीतिक साझेदार माने जाते थे, लेकिन अब भारत रूस और चीन जैसे देशों के साथ अपने रिश्ते मजबूत करने की दिशा में बढ़ रहा है। इससे वैश्विक राजनीति और व्यापार समीकरणों में बदलाव की संभावना है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी और पुतिन की गहरी दोस्ती देख अमेरिका को लगी मिर्ची, बोला- भारत संग रिश्ता है 21वीं सदी की पहचान

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।