Semicon India 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 सितंबर 2025 को सुबह 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में ‘सेमीकॉन इंडिया – 2025’ सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। यह तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2 से 4 सितंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य भारत में सेमीकंडक्टर क्षेत्र को मजबूत बनाना और इसमें भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करना है।
Semicon India 2025: सम्मेलन का उद्देश्य
‘सेमीकॉन इंडिया – 2025’ का मुख्य मकसद भारत को सेमीकंडक्टर तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। यह सम्मेलन न केवल तकनीकी प्रगति पर केंद्रित होगा, बल्कि निवेश, स्टार्टअप, और नई नीतियों को बढ़ावा देने की दिशा में भी कार्य करेगा।
PM Modi की भागीदारी
उद्घाटन के अगले दिन, यानी 3 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी सुबह 9:30 बजे ‘सीईओ गोलमेज सम्मेलन’ में भी शामिल होंगे। इस सत्र में दुनिया की प्रमुख तकनीकी कंपनियों के सीईओ और विशेषज्ञों के साथ भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में संभावनाओं और रणनीतियों पर चर्चा होगी।

Semicon India News: किन विषयों पर होगी चर्चा?
इस सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा, जैसे:
- सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन और एडवांस्ड पैकेजिंग
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग
- अनुसंधान एवं विकास (R&D)
- निवेश के नए अवसर
- डिज़ाइन लिंक्ड इंसेंटिव (DLI) योजना
- स्टार्टअप्स और अंतरराष्ट्रीय सहयोग
- भारत में सेमीकंडक्टर के भविष्य की योजना

कौन-कौन होंगे शामिल?
इस बार के सम्मेलन में:
- 48 से ज्यादा देशों से प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
- 2,500 से अधिक प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
- 150 से ज्यादा वक्ता मंच पर बोलेंगे, जिनमें 50 से अधिक वैश्विक स्तर के नेता होंगे।
- 350 से अधिक कंपनियां अपने उत्पाद और तकनीक का प्रदर्शन करेंगी।
- कुल मिलाकर 20,750 से ज्यादा लोग सम्मेलन में भाग लेंगे।

सम्मेलन में और क्या होगा खास?
सम्मेलन में 6 देशों की गोलमेज चर्चा भी होगी। इसके अलावा, देश-स्तरीय मंडप बनाए जाएंगे, जहां विभिन्न देशों की टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप को दिखाया जाएगा। कार्यबल विकास और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विशेष मंडप भी लगाए जाएंगे।
भारत को सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में कदम
‘सेमीकॉन इंडिया’ सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस सोच को आगे बढ़ाता है, जिसमें भारत को सेमीकंडक्टर डिजाइन, निर्माण और तकनीकी नवाचार में वैश्विक नेता बनाना है। इससे पहले यह सम्मेलन 2022 में बेंगलुरु, 2023 में गांधीनगर और 2024 में ग्रेटर नोएडा में आयोजित हो चुका है।
यह भी पढ़ें: SCO Summit से पहले पुतिन ने बोला कुछ ऐसा, खिलखिलाकर हस पड़े PM मोदी, देखें Video of The Day


Download Android App
Download iOS App




