SCO Summit से पहले पुतिन ने बोला कुछ ऐसा, खिलखिलाकर हस पड़े PM मोदी, देखें Video of The Day

Summary :

SCO Summit Video of The Day: प्रधानमंत्री शंघाई शिखर सम्मेलन (SCO Summit) के लिए चीन के दौरे पर है। आज शिखर सम्मेलन का दूसरा दिन है। आज पीएम मोदी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक मंच पर नजर आए। वैश्विक अनिश्चितता के इस दौर में क्षेत्रीय सहयोग के महत्व को दर्शाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति शी जिनपिंग और राष्ट्रपति पुतिन एक मंच पर मौजूद रहे। रूस के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को पीएम मोदी, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर…

SCO Summit Video of The Day: प्रधानमंत्री शंघाई शिखर सम्मेलन (SCO Summit) के लिए चीन के दौरे पर है। आज शिखर सम्मेलन का दूसरा दिन है। आज पीएम मोदी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक मंच पर नजर आए। वैश्विक अनिश्चितता के इस दौर में क्षेत्रीय सहयोग के महत्व को दर्शाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति शी जिनपिंग और राष्ट्रपति पुतिन एक मंच पर मौजूद रहे। रूस के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को पीएम मोदी, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया।

देखें Video of The Day

मंत्रालय ने लिखा, “एससीओ शिखर सम्मेलन की शुरुआत से ठीक पहले, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग।” रूसी विदेश मंत्रालय ने इस पल को ‘वीडियो ऑफ द डे’ बताया। सम्मेलन से पहले की इस मुलाकात का वीडियो बहुत खास है। वीडियो देखा जा सकता है कि रूसी राष्ट्रपति ने कुछ कहा, जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी खिलखलाकर हस पड़ें।

SCO Summit 2025 Highlights Live: साथ रवाना हुए पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने एससीओ सम्मेलन के फोटो सेशन में विश्व नेताओं के साथ हिस्सा लिया था, जो क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन से पहले एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक क्षण रहा। इस तस्वीर में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य सदस्य देशों के नेता भी शामिल थे। पीएम मोदी ने फोटो सेशन से जुड़ी तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, “तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन में।”

SCO Summit 2025 Highlights Live

आतंकवाद पर पीएम मोदी का कड़ा संदेश

सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद पर भारत का रुख स्पष्ट किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी पाक पीएम शहबाज शरीफ के सामने ही पाकिस्तान की इज्जत उतार दी। उन्होंने एससीओ के मंच से संदेश दिया कि- उग्रवाद, अलगाववाद और आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। भारत और रूस के बीच वैश्विक तनावों के बावजूद रणनीतिक और ऊर्जा क्षेत्र में करीबी साझेदारी बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- शहबाज के सामने ही पीएम मोदी ने उतारी पाकिस्तान की इज्जत, बोले- आतंकवाद, उग्रवाद और अलगाववाद नहीं बर्दाश्त करेंगे

Neha Singh