शहबाज के सामने ही पीएम मोदी ने उतारी पाकिस्तान की इज्जत, बोले- आतंकवाद, उग्रवाद और अलगाववाद नहीं बर्दाश्त करेंगे

Summary :

PM Modi on Terrorism:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ नजर आए। वैश्विक अनिश्चितता के इस दौर में क्षेत्रीय सहयोग के महत्व को दर्शाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति शी जिनपिंग और राष्ट्रपति पुतिन एक मंच पर मौजूद रहे। इसके अलावा वहां पड़ोसी मुल्क के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद थे। वैश्विक मंच से पीएम मोदी ने आतंकवाद पर पूरी दुनिया को संदेश दिया। Terrorism, Separatism and Extremism… सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद पर भारत का…

PM Modi on Terrorism:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ नजर आए। वैश्विक अनिश्चितता के इस दौर में क्षेत्रीय सहयोग के महत्व को दर्शाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति शी जिनपिंग और राष्ट्रपति पुतिन एक मंच पर मौजूद रहे। इसके अलावा वहां पड़ोसी मुल्क के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद थे। वैश्विक मंच से पीएम मोदी ने आतंकवाद पर पूरी दुनिया को संदेश दिया।

Terrorism, Separatism and Extremism…

सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद पर भारत का रुख स्पष्ट किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी पाक पीएम शहबाज शरीफ के सामने ही पाकिस्तान की इज्जत उतार दी। उन्होंने एससीओ के मंच से संदेश दिया कि- उग्रवाद, अलगाववाद और आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। भारत और रूस के बीच वैश्विक तनावों के बावजूद रणनीतिक और ऊर्जा क्षेत्र में करीबी साझेदारी बनी हुई है।

PM Modi on Terrorism
PM Modi on Terrorism

आतंकवाद के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत पिछले चार दशकों से आतंकवाद से पीड़ित है। हाल ही में, पहलगाम में हमने आतंकवाद का सबसे भयावह रूप देखा। मैं इस दुःख की घड़ी में हमारे साथ खड़े मित्र देश के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। हमें स्पष्ट और एकमत होकर कहना होगा कि आतंकवाद पर कोई भी दोहरा मापदंड स्वीकार्य नहीं है।

SCO Summit in China 2025

PM मोदी ने लिखा कि तियानजिन में बातचीत का सिलसिला जारी है। SCO शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति शी के साथ विचार-विमर्श किया। साथ ही पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ हुई मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए कहा कि राष्ट्रपति पुतिन से मिलना हमेशा खुशी की बात है।

पीएम मोदी ने समझाया SCO का अलग अर्थ

शंघाई सहयोग परिषद (एससीओ) शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एससीओ के सदस्य के रूप में भारत ने बहुत सकारात्मक भूमिका निभाई है। एससीओ के लिए भारत का दृष्टिकोण और नीति तीन महत्वपूर्ण स्तंभों पर आधारित है। इस दौरान उन्होंने एससीओ का एक अलग अर्थ बताया – एस- सुरक्षा, सी- कनेक्टिविटी और ओ- अवसर।

ये भी पढ़ें- SCO Summit in China 2025: PM मोदी ने लगाया पुतिन को गले, जिनपिंग के साथ अहम मुलाकात

Neha Singh