Latest News in Hindi: आज देश भर में कई खबरें सामने आई है। देश-विदेश से लेकर, बिजनेस और चीन में चल रहे SCO Summit ने सुर्खियां बटोरी है। बता दें कि आज अफगानिस्तान में भूकंप के झटकों से धरती डोल उठी है और हजारों लोगों की मौत की आशंक है। चीन में आज SCO Summit की महत्वपूर्ण बैठक जारी है। वहीं बिजनेस में आज शेयर मार्केट में उछाल आया है, वहीं सोना चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आईए विस्तार से जानते है आज की Latest News in Hindi..
Latest News in Hindi

SCO Summit in China 2025: PM मोदी ने लगाया पुतिन को गले, जिनपिंग के साथ अहम मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ नजर आए। SCO शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित प्रमुख क्षेत्रीय नेताओं ने हिस्सा लिया।

Earthquake in Afghanistan: 622 लोगों की मौत, कई घर मलबे में तब्दील, 6.3 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही
अफगानिस्तान में देर रात भूकंप के तेज झटकों से तबाही मच गई है। बता दें कि रिक्टर स्केल पर 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके झटके पाकिस्तान के कुछ हिस्सों सहित भारत के कई हिस्सों में भी लगे है। इस शक्तिशाली भूकंप ने अफगानिस्तान में तबाही मचा दी है। अभी तक 600 से अधिक लोगों के मौत की पुष्टि हो गई है और कई घर मलबे में बदल गए है। अभी आंकड़ें बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
Aaj ke Mukhya Samachar

Gold Rate Today 1 Sep: सोने चांदी के भाव में गिरावट, जानें अपने शहर का ताजा दाम
सोने चांदी के भाव में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज 1 सितंबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में बदलाव आया है। 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,00,509 प्रति दस ग्राम है। वहीं चांदी की बात करें तो आज चांदी का भाव ₹ 1,24,900 प्रति किलोग्राम है। आज प्रमुख शहरों में सोने के भाव में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।
Stock Market Today 1 Sep: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार, Sensex-Nifty में बढ़त
आज भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। बता दें कि खबर लिखते समय तक Nifty 50 सूचकांक 63.65 अंक और 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,490.70 पर खुला। BSE Sensex 242.16 अंक और 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,051.81 पर खुला। निफ्टी में सबसे ज़्यादा लाभ में रहने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा, TCS, हीरो मोटोकॉर्प, HCL टेक और ट्रेंट शामिल थे।

दिल्ली में आज रिकॉर्ड तोड़ बारिश, UP में अलर्ट जारी, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम
देशभर के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में काले बादल बरसेंगे। उत्तर प्रदेश में आज भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, बिहार में भी आज से भारी बारिश की संभावना जताई गई है और उत्तराखंड में 1 सितंबर को फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।


Download Android App
Download iOS App




