SCO Summit in China 2025: PM मोदी ने लगाया पुतिन को गले, जिनपिंग के साथ अहम मुलाकात

Summary :

SCO Summit in China 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ नजर आए। SCO शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित प्रमुख क्षेत्रीय नेताओं ने हिस्सा लिया। वैश्विक अनिश्चितता के इस दौर में क्षेत्रीय सहयोग के महत्व को दर्शाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति शी जिनपिंग और राष्ट्रपति पुतिन एक मंच पर मौजूद रहे। SCO Summit in China 2025 PM मोदी ने लिखा कि तियानजिन में बातचीत का सिलसिला जारी है।…

SCO Summit in China 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ नजर आए। SCO शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित प्रमुख क्षेत्रीय नेताओं ने हिस्सा लिया। वैश्विक अनिश्चितता के इस दौर में क्षेत्रीय सहयोग के महत्व को दर्शाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति शी जिनपिंग और राष्ट्रपति पुतिन एक मंच पर मौजूद रहे।

SCO Summit in China 2025
SCO Summit in China 2025

SCO Summit in China 2025

PM मोदी ने लिखा कि तियानजिन में बातचीत का सिलसिला जारी है। SCO शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति शी के साथ विचार-विमर्श किया। साथ ही पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ हुई मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए कहा कि राष्ट्रपति पुतिन से मिलना हमेशा खुशी की बात है।

आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद ( Terrorism, Separatism and Extremism)

PM मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक होने वाली है। भारत और रूस के बीच वैश्विक तनावों के बावजूद रणनीतिक और ऊर्जा क्षेत्र में करीबी साझेदारी बनी हुई है। SCO शिखर सम्मेलन का मुख्य ध्यान आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद जैसी ‘तीन मुद्दों से निपटने पर केंद्रित होगा, जो संगठन की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य रहा है।

SCO Summit in China 2025
SCO Summit in China 2025

SCO शिखर सम्मेलन का महत्व

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 25वीं बैठक को संबोधित करते हुए निष्पक्षता और न्याय को बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें द्वितीय विश्व युद्ध पर सही ऐतिहासिक को बढ़ावा देना चाहिए, शीत युद्ध की मानसिकता का विरोध करना चाहिए, टकराव और धमकाने की प्रथाओं को रोकना चाहिए। SCO शिखर सम्मेलन 2025 वैश्विक शासन में बहुध्रुवीयता के बढ़ते महत्व को दर्शाता है।

ALSO READ: ‘सीमा, आतंकवाद और आपसी सहयोग पर चर्चा…’, भारत-चीन के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।