Earthquake in Afghanistan: 622 लोगों की मौत, कई घर मलबे में तब्दील, 6.3 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही

Summary :

Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में देर रात भूकंप के तेज झटकों से तबाही मच गई है। बता दें कि रिक्टर स्केल पर 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके झटके पाकिस्तान के कुछ हिस्सों सहित भारत के कई हिस्सों में भी लगे है। इस शक्तिशाली भूकंप ने अफगानिस्तान में तबाही मचा दी है। अभी तक 622 लोगों के मौत की पुष्टि हो गई है और कई घर मलबे में बदल गए है। अभी आंकड़ें बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का मानना है कि इस भूकंप में कई लोगों की मौत की आशंका है। Earthquake in…

Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में देर रात भूकंप के तेज झटकों से तबाही मच गई है। बता दें कि रिक्टर स्केल पर 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके झटके पाकिस्तान के कुछ हिस्सों सहित भारत के कई हिस्सों में भी लगे है। इस शक्तिशाली भूकंप ने अफगानिस्तान में तबाही मचा दी है। अभी तक 622 लोगों के मौत की पुष्टि हो गई है और कई घर मलबे में बदल गए है। अभी आंकड़ें बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का मानना है कि इस भूकंप में कई लोगों की मौत की आशंका है।

Reason of Earthquake
Reason of Earthquake

Earthquake in Afghanistan

अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप के कारण कई घर में मलबे में बदल गए है। बता दें कि नोर्गल जिले के मजार घाटी में सबसे ज्यादा घर मलबे के ढेर में तब्दील हो गए है। जिससे माना जा रहा है कि कई लोग मलबे में दबे हो सकते है और कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।

Reason of Earthquake
Reason of Earthquake

भूकंप के लगे कई झटके

अफगानिस्तान में देर रात भूकंप के लगभग 5 झटके से धरती डोलती रही। विस्तार से जानते सभी भूकंप की तीव्रता के बारे में..

  • पहला भूकंप का झटका 12 बजकर 47 मिनट पर आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई।
  • दूसरा भूकंप का झटका 1 बजकर 8 मिनट पर आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई।
  • तीसरा भूकंप का झटका 1 बजकर 59 मिनट पर आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई।
  • चौथा भूकंप का झटका सुबह 3 बजकर 25 सेकेंड पर आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई।
  • पांचवा भूकंप का झटका सुबह 5 बजकर 16 मिनट पर आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई।

Reason of Earthquake

अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंपों का इतिहास रहा है। बता दें कि उथले और मध्यम आकार के भूकंप आमतौर पर गहरे भूकंपों की तुलना में ज़्यादा खतरनाक होते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उथले भूकंपों से आने वाली भूकंपीय तरंगों की सतह तक पहुँचने की दूरी कम होती है, जिसके कारण ज़मीन ज़्यादा हिलती है और इमारतों को ज़्यादा नुकसान पहुँचता है।

ALSO READ: ‘सीमा, आतंकवाद और आपसी सहयोग पर चर्चा…’, भारत-चीन के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।