PM मोदी और पुतिन की गहरी दोस्ती देख अमेरिका को लगी मिर्ची, बोला- भारत संग रिश्ता है 21वीं सदी की पहचान

Summary :

US India Relationship: प्रधानमंत्री ने जापान और चीन की अपनी यात्रा पूरी कर ली है। पीएम मोदी चीन में शंघाई शिखर सम्मेलन में भाग लिया। एससीओ की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ एक मंच पर नजर आए। बढ़ते व्यापार तनाव के बीच एशियाई देशों की यह बैठक अमेरिका की मनमानी को जवाब देने के लिए बहुत अहम मानी जा रही है। एससीओ बैठक में भारत-रूस की गहरी दोस्ती की तस्वीरें एक बार फिर पूरी दुनिया ने देखी। पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की दोस्ती देखकर अमेरिका को मिर्ची लग गई है।…

US India Relationship: प्रधानमंत्री ने जापान और चीन की अपनी यात्रा पूरी कर ली है। पीएम मोदी चीन में शंघाई शिखर सम्मेलन में भाग लिया। एससीओ की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ एक मंच पर नजर आए। बढ़ते व्यापार तनाव के बीच एशियाई देशों की यह बैठक अमेरिका की मनमानी को जवाब देने के लिए बहुत अहम मानी जा रही है। एससीओ बैठक में भारत-रूस की गहरी दोस्ती की तस्वीरें एक बार फिर पूरी दुनिया ने देखी। पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की दोस्ती देखकर अमेरिका को मिर्ची लग गई है।

US India Relationship: साथ आये भारत चीन और रूस

PM Modi in SCO Summit
PM Modi in SCO Summit

US Embassy: अमेरिका को आई भारत की याद

भारत, रूस और चीन की नजदीकियां देखकर अमेरिकी अब भारत और अमेरिका के रिश्तों को याद दिला रहा है। एससीओ सम्मेलन के बीच अमेरिकी दूतावास ने एक्स पर लिखा, कि भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। अमेरिका ने लिखा, संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है — जो 21वीं सदी का एक निर्णायक रिश्ता है।

इस महीने, हम उन लोगों, प्रगति और संभावनाओं पर प्रकाश डाल रहे हैं जो हमें आगे बढ़ा रहे हैं। नवाचार और उद्यमिता से लेकर रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों तक, यह हमारे दोनों देशों के लोगों के बीच की स्थायी मित्रता ही है जो इस यात्रा को ऊर्जा प्रदान करती है। हैशटैग का अनुसरण करें और #USIndiaFWDforOurPeople का हिस्सा बनें।

पोस्ट के साथ एक फोटो भी है, जिसमें लिखा है कि,  हमारे दोनों देशों के लोगों के बीच स्थायी मैत्री हमारे सहयोग का आधार है तथा यह हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है, क्योंकि हम अपने आर्थिक संबंधों की प्रचुर क्षमता का एहसास करते हैं।

PM Modi in SCO Summit: पीएम का अमेरिका को संदेश

अमेरिका की टैरिफ दादागिरी का जवाब देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “देश तेज बहती धारा को भी मोड़ने में सक्षम है। भारत 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित बनने के लिए पूरी ताकत से काम कर रहा है। हम वो लोग नहीं हैं जो किनारे पर बैठकर शांत पानी में कंकड़ फेंककर खुश होते हैं, हम वो लोग हैं जो तेज बहती धारा को मोड़ देते हैं। मैंने लाल किले से भी कहा था कि भारत समय को भी मोड़ने की क्षमता रखता है।”

ये भी पढ़ें- SCO Summit से पहले पुतिन ने बोला कुछ ऐसा, खिलखिलाकर हस पड़े PM मोदी, देखें Video of The Day

Neha Singh